लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: हनुमान ध्वज हटाए जाने और पुलिस कार्रवाई के बाद तनाव बरकरार, प्रदर्शन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2024 15:00 IST

पुलिस ने ध्वज स्तंभ के चारों ओर अवरोधक भी लगाए हैं और जगह को सुरक्षित करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं कि कोई अप्रिय घटना न हो।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में मांड्या जिले के केरागोडु गांव का है मामला108 फुट ऊंचे स्तंभ से हनुमान ध्वज उतारे जाने को लेकर कड़ा विरोधबड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को एहतियातन तैनात किया गया है

मांड्या:  कर्नाटक में मांड्या जिले के केरागोडु गांव में 108 फुट ऊंचे स्तंभ से हनुमान ध्वज उतारे जाने को लेकर कड़े विरोध और पुलिस कार्रवाई के एक दिन बाद सोमवार को भी स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में रही। प्राधिकारियों द्वारा ध्वज उतारे जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल सेक्युलर (जद-एस) और बजरंग दल के सदस्यों के साथ-साथ गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों का प्रदर्शन जारी है। 

ऐसे में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को एहतियातन तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने ध्वज उतारे जाने के विरोध में भगवा झंडे लेकर मांड्या शहर के जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालना शुरू किया। प्राप्त समाचारों के मुताबिक, जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के भी उनके साथ इसमें शामिल होने की संभावना है। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को काबू करने के लिए रविवार को लाठीचार्ज करना पड़ा था। 

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने ध्वज स्तंभ पर हनुमान ध्वज (भगवान हनुमान की तस्वीर वाले झंडे) की जगह राष्ट्रध्वज लगा दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने ध्वज स्तंभ के चारों ओर अवरोधक भी लगाए हैं और जगह को सुरक्षित करने एवं यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं कि कोई अप्रिय घटना न हो। 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों और ग्रामीणों ने स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया था जिसके कारण गांव में अधिकतर दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सोमवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्य में कांग्रेस सरकार की ‘हिंदू विरोधी नीति’ की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रध्वज का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया है। बेंगलुरु में, भाजपा ने जयनगर से विधायक सी के राममूर्ति के नेतृत्व में मैसूरु बैंक सर्कल में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस ने कहा कि स्थल पर विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाBJPहनुमान जीDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos