लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: किरण मजूमदार की CM बोम्मई से धार्मिक विभाजन रोकने की अपील, कहा- IT सेक्टर में भारत का वैश्विक नेतृत्व दांव पर

By विशाल कुमार | Updated: March 31, 2022 10:33 IST

एशिया के अग्रणी बायोफार्मास्युटिकल्स इंटरप्राइज बायकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को रोकने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीक और बायोटेक में देश का वैश्विक नेतृत्व दांव पर है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरण मजूमदार शॉ बायकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।शॉ ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को रोकने की अपील की है।उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीक और बायोटेक में देश का वैश्विक नेतृत्व दांव पर है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के मंदिर के मेलों में मुस्लिम व्यापारियों को व्यापार करने से रोकने के कट्टरपंथी हिंदुत्व समूहों की कोशिशों पर उद्योग जगत ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए गहरी चिंता जाहिर की है।

एशिया के अग्रणी बायोफार्मास्युटिकल्स इंटरप्राइज बायकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई से राज्य में बढ़ते धार्मिक विभाजन को रोकने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तकनीक और बायोटेक में देश का वैश्विक नेतृत्व दांव पर है।

कर्नाटक में मुस्लिम व्यापारियों पर लगे प्रतिबंध से जुड़ी एक खबर को साझा करते हुए शॉ ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक ने हमेशा समावेशी आर्थिक विकास किया है और हमें इस तरह के सांप्रदायिक बहिष्कार की अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि अगर आईटी/बीटी सांप्रदायिक हो गए तो यह हमारे वैश्विक नेतृत्व को नष्ट कर देगा।

ट्वीट में उन्होंने बोम्मई को टैग किया और कहा कि कृपया इस बढ़ते धार्मिक विभाजन को समाधान करें। बाद के एक ट्वीट में, उन्होंने पोस्ट किया कि हमारे मुख्यमंत्री बहुत प्रगतिशील नेता हैं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।

बता दें कि, राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मंदिरों में लगने वाले मेलों में कारोबार करने से मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पिछले कुछ हफ्तों में, विहिप और बजरंग दल जैसे समूहों ने दक्षिण कन्नड़ और शिवमोग्गा में मंदिर मेलों में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

वहीं, सत्ताधारी भाजपा के ही दो विधायकों ने मुस्लिमों पर लगने वाले इन प्रतिबंधों की आलोचना की है और इसे अलोकतांत्रिक और मनमाना करार दिया है।

टॅग्स :कर्नाटककिरण मजूमदार शॉBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो