लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भ्रष्टाचार के मामले में फरार बीजेपी विधायक विरुपक्षप्पा को मिली राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

By अंजली चौहान | Updated: March 7, 2023 14:51 IST

लोकायुक्त ने कथित रूप से ठेके के बदले नकद घोटाले में कर्नाटक बीजेपी विधायक के बेटे वी प्रशांत मदल से पिछले सप्ताह आठ करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक बीजेपी के विधायक विरुपक्षप्पा को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत बीजेपी के विधायक विरुपक्षप्पा ने कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की थीभ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं कर्नाटक विधायक

बेंगलुरु: कर्नाटक के उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही अदालत ने फरार विधायक को जांच टीम के सामने पेश होने का आदेश दिया है। 

दरअसल, दावणगेरे जिले के चन्नागिरी के एक विधायक विरुपक्षप्पा पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज है, इस केस में उनके बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बीजेपी विधायक इसके बाद से ही फरार है और जांच एजेंसी उनकी तलाश कर रही है। 

लोकायुक्त ने कथित रूप से ठेके के बदले नकद घोटाले में कर्नाटक बीजेपी विधायक के बेटे वी प्रशांत मदल से पिछले सप्ताह आठ करोड़ रुपये से अधिक की रकम जब्त की थी। उसके बाद लोकायुक्त ने रिश्तखोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की और वीरुपक्षप्पा को मुख्य आरोपी बताया गया है।  

गौरतलब है कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को 5 लाख रुपये के मुचलके और जमानत की शर्त के साथ अंतरिम जमानत दी है। 

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में एक निजी कंपनी को कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (केएसडीएल) को कच्चे माल की आपूर्ति का ठेका मिला था। विरुपक्षप्पा केएसडीएल के अध्यक्ष थे और शुक्रवार को उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। लोकायुक्त पुलिस ने दावणरेगे जिले में विरुपक्षप्पा के घर से भी 16.47 लाख रुपये जब्त किए थे। इस मामले में लोकायुक्त द्वारा निष्पक्ष जांच चल रही है।  

टॅग्स :Karnataka High Courtकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष