लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ईसाई मिशनरी स्कूल में पहले कुछ छात्रों से उतरवाई गई राखी, फिर कचरे में फेंकने के लिए किया गया मजबूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 08:09 IST

ईसाई मिशनरी स्कूल में राखी उतरवाने और उसे कचरे में फेंकवाने को लेकर अभिभावक काफी नाराज दिखे थे। इस पर अभिभावकों का कहना था कि 'फ्रेंडशिप डे' पर स्कूल को कोई आपत्ति नहीं है तो 'रक्षा बंधन' की राखी पहनने की अनुमति देने में स्कूल प्रशासन को क्या हर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के ईसाई मिशनरी स्कूल में राखी उतरवाने और कचरे में फेंकवाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कुछ हिंदू कार्यकर्ता और अभिभावकों ने जमकर हंगामा भी किया है। घटना के बाद प्रिंसिपल ने सफाई दी और कहा वे इसका स्वागत करते है।

बैंगलुरु:कर्नाटक के मेंगलुरु में एक ईसाई मिशनरी स्कूल में कुछ छात्रों को रक्षाबंधन की राखियों को कथित तौर पर उतारने और उन्हें कूड़ेदान में फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया थ। 

विवाद इतना बढ़ गया था कि मामले में पुलिस को दखल देनी पड़ी थी। एक तरफ जहां अभिभावकों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, वहीं दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल का भी बयान सामने आया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मेंगलुरु में एक ईसाई मिशनरी स्कूल में कुछ छात्रों द्वारा पहने गए राखी को कथित तौर पर उतारवाया गया था और उसे कचरे में फेंकवाया गया था। बताया जा रहा है कि बच्चों को इसके लिए मजबूर किया गया था। 

इस घटना के बाद कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ कुछ छात्रों के अभिभावकों ने शुक्रवार को कटिपल्ला में इन्फैंट मैरी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस पर नाराज अभिभावकों ने सवाल किया कि 'फ्रेंडशिप डे' पर स्कूल को कोई आपत्ति नहीं है तो 'रक्षा बंधन' की राखी पहनने की अनुमति देने में क्या हर्ज है। 

प्रिंसिपल ने दी सफाई

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश में जुट गई थी। मामले में बोलते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य 'वंदनीय' संतोष लोबो ने नाराज अभिभावकों से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा से ही 'रक्षा बंधन' पर्व का स्वागत करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह एक अच्छी परंपरा है। प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि वे इसको लेकर एक मीटिंग भी किए है और जो भी दोषी है, उसे माफी मांगनी होगी और हम इस मुद्दे को सुलझा लेंगे।

टॅग्स :कर्नाटकरक्षाबन्धनSchool Educationchildफ्रेंडशिप डेFriendship Day
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप