लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सियासी तूफानः येदियुरप्पा ने कहा- सरकार के खिलाफ वोट करने वाले बागी विधायकों को अयोग्य नहीं ठहरा सकते हैं अध्यक्ष 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 14, 2019 16:20 IST

बीएस येदियुरप्पा से पूछा गया कि कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार कहते हैं कि अगर बागी विधायक सरकार के खिलाफ वोट देते हैं तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Open in App

कर्नाटक में सियासी तूफान मचा हुआ है। कांग्रेस और जेडीएस को सरकार बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है, लेकिन हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा सूबे के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से इस्तीफा मांग चुके हैं। 

वहीं, बीएस येदियुरप्पा से पूछा गया कि कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार कहते हैं कि अगर बागी विधायक सरकार के खिलाफ वोट देते हैं तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इस पर येदियुरप्पा का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के कारण किसी को भी अयोग्य ठहराने का अधिकार नहीं है। 

इसके अलावा बीएस येदुरप्पा रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। उनका दावा है कि जेडीएस-कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायक और दो निर्दलीय मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, जोकि भाजपा को समर्थन करेंगे। हालांकि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि उन्हें सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। वे कांग्रेस पार्टी से चुने गए हैं और वे लंबे समय से हैं।इस बीच भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कुमारस्वामी से सोमवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने की मांग करेगी। राज्य में जारी संकट के बीच कर्नाटक के सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के पांच और बागी विधायकों ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने से विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार के इनकार के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। ये पांच विधायक आनंद सिंह, के सुधाकर, एन नागराज, मुनिरत्न और रोशन बेग हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटबीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेक्युलर)कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव