लाइव न्यूज़ :

Karnataka Legislative Council Elections: 13 जून को चुनाव, भाजपा ने सीटी रवि, रविकुमार और एमजी मुले को दिया टिकट, जानें किसके पास कितने विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 21:30 IST

Karnataka Legislative Council Elections: भाजपा ने पूर्व मंत्री सी टी रवि, मौजूदा विधान परिषद सदस्य एन रविकुमार और पार्टी नेता डॉ. एम जी मुले को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल (सेक्युलर) ने बताया कि सोमवार को उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस का दावा है दो निर्दलीय समेत चार अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।

Karnataka Legislative Council Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 जून को होने वाले द्विवार्षिक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए रविवार को अपने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। विधान परिषद की ये सीट 17 जून को मौजूदा सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त हो रही हैं। भाजपा ने पूर्व मंत्री सी टी रवि, मौजूदा विधान परिषद सदस्य एन रविकुमार और पार्टी नेता डॉ. एम जी मुले को उम्मीदवार बनाया है। जनता दल (सेक्युलर) के सूत्रों ने बताया कि जद(एस) सोमवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।

कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या के आधार पर कांग्रेस सात उम्मीदवार उतार सकती है जबकि भाजपा-जद(एस) गठबंधन चार उम्मीदवार उतार सकता है। कांग्रेस के पास 133 विधायक हैं भाजपा के पास 66 और जद(एस) के पास 19 विधायक हैं।

कांग्रेस का दावा है कि उसे दो निर्दलीय समेत चार अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची आज शाम तक जारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे यतींद्र सिद्धरमैया का नाम तय हो गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन एस बोसराजू का नाम भी लगभग तय हो गया है। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPसिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?