लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: महिला कॉलेज के वॉशरूम वीडियो रिकॉर्डिंग मामले में महिला आयोग की सदस्य ने कहा, "घटना को सांप्रदायिक रंग न दिया जाए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 27, 2023 13:42 IST

उडुपी में प्राइवेट कॉलेज के लड़कियों के वॉशरूम में मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बेहद सख्ती दिखाते हुए कहा कि इसे कोई भी सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास न किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकॉलेज में लड़कियों के वॉशरूम में वीडियो रिकॉर्ड मामले की जांच करने महिला आयोग पहुंचा महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि यह महिलाओं की गरिमा का प्रश्न है, सांप्रदायिक रंग न दिया जाएउन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग केवल समुदाय विशेष की महिला की सुरक्षा के लिए नहीं हैं

उडुपी:कर्नाटक के उडुपी में एक प्राइवेट कॉलेज के लड़कियों के वॉशरूम में मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बेहद सख्ती दिखाते हुए कहा कि ये सिर्फ और सिर्फ महिलाओं की गरिमा से खेलने का सवाल है, इसलिए कृपया इसे कोई भी सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास न करे।

महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने इस संबंध में उडुपी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करके पूरे मामले में अब की हुई प्राशासनिक पढ़ताल की जानकारी ली। इस बैठक के बाद उन्होंने उडुपी उपायुक्त के सभागार में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ''राष्ट्रीय महिला आयोग यहां समुदाय विशेष की महिला की सुरक्षा के लिए नहीं हैं। कृपया इस मामले को कोई सांप्रदायिक रंग न दें। हमें यह पता लगाना होगा कि यह मामला क्यों वायरल हुआ है।"

उन्होंने कहा, “कल मुझे कॉलेज भी जाना है और इस घटना के बारे में और जानने के लिए प्रबंधन से बात करनी है। इस घटना को लेकर कई फर्जी वीडियो प्रसारित हो रहे हैं और जो वीडियो प्रसारित हो रहे हैं उनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के पास कोई वीडियो साक्ष्य उपलब्ध नहीं है और छात्र के मोबाइल फोन पर भी कोई वीडियो नहीं मिला। इस मामले में संबंधित मोबाइल फोन अब पुलिस के पास हैं और कुछ भी नहीं मिला है।”

उडुपी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ बातचीत के आधार पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही तीन मोबाइलों से डेटा एकत्र कर लिया है, जिसे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। अगर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को कोई सबूत मिलता है तो घटना और वीडियो के बारे में स्पष्टता मिल सकेगी। यदि उपयुक्त साक्ष्य नहीं है तो आरोप पत्र दाखिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है।

महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने पत्रकारों से कहा कि अब की जांच के आधार पर फिलहाल हम कह सकते हैं कि वे छात्राएं सिर्फ आरोपी हैं। इस मामले में शामिल तीन छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। वॉट्सऐप पर ऐसे मैसेज चल रहे हैं कि इस मामले का आतंकी लिंक है। अभी यह मत सोचिए कि घटना के पीछे कोई बड़ी थ्योरी या कोई बड़ी कहानी है। आयोग इस तरह की अटकलें नहीं लगा सकता है।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग और पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। इस केस में युवा दिमाग शामिल हैं। मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए और जांच से पहले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। महिला आयोग इस मामले में कोई सांप्रदायिक रंग देने नहीं आया है। यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक संगठन है। हम बिना किसी राजनीतिक दबाव या सांप्रदायिक प्रभाव के जांच करेंगे। अभी तक, हमारे पास कोई सबूत उपलब्ध नहीं है, कोई फ़ोटो या वीडियो उपलब्ध नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटकउडुपी चिकमगलूरNational Commissionवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल