लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद: कर्नाटक HC की सिंगल बेंच ने बड़ी बेंच को भेजा मामला, स्कूल/कॉलेजों के पास विरोध प्रदर्शन बैन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2022 16:05 IST

Karnataka hijab controversy: कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने संबंधी विवाद के कारण पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर तीन दिन की छुट्टियों की घोषणा के बाद बुधवार को शांति रही।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री आर अशोक ने कांग्रेस पर हिजाब विवाद को भड़काने का बुधवार को आरोप लगाया।उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सी एन अश्वथ नारायण और प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश के साथ बैठक की।हिजाब पहने कुछ छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश की अनुमति तो दी गयी थी।

Karnataka hijab controversy: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को राज्य के कुछ कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई को एक बड़ी पीठ के पास भेज दिया।एकल पीठ ने कहा कि ये मामले पर्सनल लॉ के कुछ पहलुओं के मद्देनजर बुनियादी महत्व के कुछ संवैधानिक सवालों को उठाते हैं।

इस बीच, कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु शहर में स्कूलों, पीयू कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों या इसी तरह के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के गेट से 200 मीटर के दायरे में विरोध प्रदर्शन, आंदोलन, प्रदर्शन और सभा पर दो सप्ताह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

मंगलवार को इस मुद्दे पर याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली अदालत ने छात्रों और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिजाब विवाद को लेकर तनाव के बाद अगले तीन दिनों के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ‘हिजाब’ के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शन तेज होने के मद्देनजर राज्य में अगले तीन दिन तक स्कूल और कॉलेजों में अवकाश की मंगलवार को घोषणा की थी। सूत्रों ने बताया कि अधिकतर संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई हो रही है।

राज्य में प्राथमिक स्कूल पहले की तरह बिना किसी बाधा के संचालित हो रहे हैं। हिजाब को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक में शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को पूरे राज्य में फैल गया। कॉलेज परिसरों में पथराव की घटनाओं के कारण पुलिस को बल प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहां ‘टकराव-जैसी’ स्थिति देखने को मिली।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कर्नाटकहाई कोर्टकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत