लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हाईकोर्ट के जजों को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप मैसेज के जरिए पाकिस्तान के बैंक में 50 लाख की मांग; केस दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: July 24, 2023 20:25 IST

के मुरलीधर ने 14 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें 12 जुलाई को शाम करीब 7 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप मैसेंजर पर संदेश मिला था। उनका मोबाइल नंबर वह है जो उन्हें आधिकारिक तौर पर उच्च न्यायालय द्वारा प्रदान किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक उच्च न्यायालय के जजों को मिली जान से मारने की धमकीपाकिस्तान के बैंक अकाउंट में 50 लाख भेजने की मांगपुलिस मामले की जांच में जुटी

बेंगलुरु: कर्नाटक उच्च न्यायालय के छह जजों को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध ने एक अंतरराष्ट्रीय नंबर के जरिए जजों को धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज किया है। अपनी जान को खतरा बताते हुए जजों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि मुरलीधर ने 14 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें 12 जुलाई को शाम करीब 7 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप मैसेंजर पर संदेश मिला था। उनका मोबाइल नंबर वह है जो उन्हें आधिकारिक तौर पर उच्च न्यायालय द्वारा प्रदान किया गया था।

किन जजों को मिली धमकी 

पुलिस ने कहा कि हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में संदेश में कथित तौर पर मुरलीधर और न्यायमूर्ति मोहम्मद नवाज, न्यायमूर्ति एचटी नरेंद्र प्रसाद, न्यायमूर्ति अशोक जी निजगन्नावर (सेवानिवृत्त), न्यायमूर्ति एचपी संदेश, न्यायमूर्ति के नटराजन और न्यायमूर्ति बी वीरप्पा (सेवानिवृत्त) सहित उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों को 'दुबई गिरोह' के माध्यम से मारने की धमकी दी गई थी।

धमकी का पाकिस्तान से कनेक्शन 

गौरतलब है कि जजों को जो संदेश प्राप्त हुआ है उसका संबंध पाकिस्तान से हैं। दरअसल, संदेश में पांच संदिग्ध मोबाइल फोन नंबर भी थे और धमकी भी थी।

14 जुलाई को दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि धमकी भरे संदेश में पाकिस्तान के एक बैंक खाते में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 507 और 504 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 75 और 66 (एफ) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, पुलिस ने इसे प्रथम अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया है।

टॅग्स :Karnataka High Courtपाकिस्तानकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?