लाइव न्यूज़ :

Karnataka: ईदगाह मैदान में ही होगा गणेश उत्सव, हाईकोर्ट के फैसले के बाद मैदान में स्थापित गई प्रतिमा

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2022 09:06 IST

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने देर रात ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी। न्यायालय ने ये साफ कर दिया है कि ईदगाह वाली जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है। इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से दलील दी गई थी कि वो विवादित जमीन है, लेकिन उच्च न्यायालय इसे नकार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देईदगाह के मैदान में गणेश पूजा को लेकर काफी विवाद चल रहा था।पहले भी कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यहां उत्सव की अनुमति दी थी लेकिन SC ने इस मामले में दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाकर रखने का आदेश दिया था। देर रात कर्नाटक हाईकोर्ट ने ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी जिसके बाद वहां प्रतिमा स्थापित कर दी गई।

बेंगलुरुः  कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हुबली-धारवाड़ के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी मनाने की अनुमति दे दी है। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने धार्मिक संस्कारों को न करने देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है।  गणेश उत्सव मनाए जाने के विरोध में अंजुमन इस्लाम ने याचिका दायर की थी जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी और कुछ शर्तों के साथ गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दी। 

ईदगाह के मैदान में गणेश पूजा को लेकर काफी विवाद चल रहा था। पहले भी कर्नाटक उच्च न्यायालय ने यहां उत्सव की अनुमति दी थी। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाकर रखने का आदेश दिया था। हालांकि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने देर रात ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव मनाने की इजाजत दे दी। न्यायालय ने ये साफ कर दिया है कि ईदगाह वाली जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है। इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से दलील दी गई थी कि वो विवादित जमीन है, लेकिन उच्च न्यायालय इसे नकार दिया है।

वहीं कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ईदगाह मैदान में पंडाल लगाकर गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। मैदान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। रानी चेन्नम्मा मैदान गजानन उत्सव महामंडल के संयोजक के गोवर्धन राव ने कहा कि 'रानी चेन्नम्मा मैदान नगर निगम का है, इसलिए हमने समिति महामंडल की ओर से अनुरोध किया था कि यहां इस गणपति उत्सव मनाने की अनुमति दी जाए।'

सर्वोच्च न्यायालय ने यथास्थिति बरकरार रखने के आदेश दिया था

सर्वोच्च न्यायालय ने बेंगलुरु के ईदगाह मैदान पर गणेश चतुर्थी के समारोह को आयोजित करने की अनुमति देने से मंगलवार को इनकार कर दिया था और उस जगह पर दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाकर रखने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने मामले के पक्षों को विवाद निवारण के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय में जाने को कहा। पीठ ने कहा था, ‘‘विशेष अनुमति याचिका में उठाये गये विषयों को दोनों पक्ष उच्च न्यायालय में रख सकते हैं।

 

टॅग्स :कर्नाटकगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील