लाइव न्यूज़ :

देश की समस्याओं का कारण कांग्रेस कल्चर, कर्नाटक में सरकार जाना तयः PM मोदी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 17:19 IST

पीएम मोदी ने कर्नाटक में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और अपनी सरकार के पिछले कामों को गिनाया। साथ ही किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।

Open in App

बेंगलूरु, 27 फरवरीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक सरकार से अब आमजन परेशान हो गया है और उससे नफरत करने लगा है। उन्होंने यह बात सूबे के दावणगेरे में किसान रैली को संबोधित करते हुए कही। यह रैली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस. येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और अपनी सरकार के पिछले कामों को गिनाया। साथ ही किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा हा कि हमारे देश में अगर फसल ज्यादा हो तो किसान परेशान, कम हो तो परेशान और अगर कोई आपदा आ जाए तो भी उसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पिछली कांग्रेस सरकार ने क्या कभी सोचा है कि किसानों को सुरक्षा दी सकती है, लेकिन हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने साल 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने पर किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए वैज्ञानिक तरीके से हम आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए सोइल हैल्थ कार्ड स्कीम शुरू की गई है। इससे किसानों को फायदा मिलेगी कि उन्हें खेती करने के लिए किस तरह की आवश्यकता पड़ेगी और अच्छी फसल उगाने के लिए खेत की मिट्टी के बारे में जान सकेंगे।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अमीर घरानों के लोगों ने देश में 48 साल तक सरकार रही और एक चाय वाले की सरकार ने 48 माह तक शासन किया। 48 साल वाली सरकार ने किसानों पर ध्‍यान नहीं दिया और 48 माह की सरकार ने किसानों की जिंदगी बदलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता को जब भी मौका मिला है कांग्रेस को निकाला है, देश की जनता को भी पता चल गया है कि देश की समस्याओं का कारण कांग्रेस कल्चर है। कर्नाटक को इस भ्रष्‍टाचार की व्‍यवस्‍था से आजादी चाहिए। यहां सरकार का जाना तय माना जा रहा है। वह अपने पापों के भार से इस स्‍थ‍िति में पहुंची है।

आपको बता दें कि मंगलवार को कर्नाटक में बीजेपी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा का 75वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर ही किसान रैली का आयोजन रखा गया था। वहीं, पीएम मोदी का सूबे में चुनाव प्रचार करने का यह तीसरा मौका है, जब वह यहां का दौरा कर रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है