लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार और बोम्मई को लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं, कहा- पार्टी के फैसले का पालन करेंगे

By अनुभा जैन | Updated: February 18, 2024 16:24 IST

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार जो हाल ही में फिर से बीजेपी में शामिल हुए और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में बीजेपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के दौरान कहा कि वे आलाकमान के फैसले का पालन करते हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार और बोम्मई ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहींहावेरी से मौजूदा लोकसभा सदस्य भाजपा के शिवकुमार उदासी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है शेट्टार और बोम्मई ने कहा - पार्टी के फैसले का पालन करेंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार जो हाल ही में फिर से बीजेपी में शामिल हुए और पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में बीजेपी के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के दौरान कहा कि वे आलाकमान के फैसले का पालन करते हैं लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। 

उन्होंने कहा,  "देखते हैं आने वाले दिनों में क्या होता है. पार्टी नेता निर्णय लेंगे।" शेट्टार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मैंने उत्तरी कर्नाटक में कुछ अच्छी विकास परियोजनाएं कीं। और, इसलिए, उस क्षेत्र के नेता चाहते हैं कि मैं वहां से चुनाव लड़ूं। और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

गौरतलब है कि हावेरी से मौजूदा लोकसभा सदस्य भाजपा के शिवकुमार उदासी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और इसलिए बोम्मई का नाम आगे आ रहा है। हालाँकि, बोम्मई के अनुसार, "हावेरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है।" बोम्मई ने आगे कहा, "हम उदासी को हावेरी से आगामी चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। यदि यह संभव नहीं होगा तो पार्टी आलाकमान हावेरी से एक उपयुक्त उम्मीदवार चुनने का फैसला करेगा। और मैं पार्टी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले का पालन करूंगा।"

टॅग्स :कर्नाटकलोकसभा चुनाव 2024BJPजगदीश शेट्टारJagadish Shettar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?