लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः कांग्रेस-जेडीएस दो दल, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से एक, चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने लोगों को किया सावधान

By अनिल शर्मा | Updated: May 2, 2023 12:21 IST

Karnataka Elections: भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये संकल्प पत्र बहुत अच्छा संकल्प पत्र है। इसमें कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का रोडमैप है, इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है, इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोड़ है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी कांग्रेस और जेडीएस को दिल और करतूतों से एक बताते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा।चित्रदुर्ग मे पीएम ने कहा कि दोनों ही पार्टियों से सावधान रहना है क्योंकि दोनों परिवारवादी हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।

Karnataka Elections: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस- जेडीएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस को दिल और करतूतों से एक बताते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा। कर्नाटक की जनता से पीएम ने कहा कि दोनों ही पार्टियों से सावधान रहना है क्योंकि दोनों परिवारवादी हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों दलों की प्राथमिकता कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं है।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनाव कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 सालों में कर्नाटक विकास की किस ऊंचाई पर होगा। उन्होंने कर्नाटक को विकसित भारत का ड्राइविंग फोर्स बनाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने भाजपा को सरकार में लाने की लोगों से अपील की। पीएम मे कहा कि हमारे सामने भाजपा है, भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार दोबारा लाना है।

भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये संकल्प पत्र बहुत अच्छा संकल्प पत्र है। इसमें कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का रोडमैप है, इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है, इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोड़ है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब