लाइव न्यूज़ :

Karnataka Elections 2023: "भाजपा को 65 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी", कांग्रेस के डीके शिवकुमार का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2023 10:45 IST

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और मौजूदा सत्ताधारी भाजपा 65 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देडीके शिवकुमार का दावा, मौजूदा भाजपा सरकार चुनाव में 65 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगीशिवकुमार ने बहुमत के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी का भरोसा जताया उन्होंने कहा कि मेरे व्यक्तिगत आंकलन से भाजपा 40 सीटों पर सिमट रही है

बेंगलुरु:कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी और सूबे की सत्ता पर काबिज भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अपना अनुमान जाहिर किया है। डीके शिवकुमार ने होली के दिन बुधवार को पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि आने वाले चुनाव में बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार 65 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।

डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत के साथ जीत का पूरा भरोसा है। हमें अच्छे से पता है कि चुनाव में 65 से ज्यादा सीट नहीं जीतने वाली है भाजपा, जहां तक मेरा व्यक्तिगत आंकलन है, भाजपा 40 सीटों पर सिमट रही है।"

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दौर को याद करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि भाजपा उस समय भी 40 सीटों पर ठहर गई थी। राज्य कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि किसान सहित समाज के अन्य लोगों से बात करने पर पता चला कि भाजपा को इस बार 65 से ज्यादा सीटें नहीं मिल रही हैं।

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर डीके शिवकुमार ने कहा, "हमने लगभग 75 फीसदी सीटों पर टिकटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की है। हम जल्द ही सूबे की सभी सीटों पर फैसला ले लेंगे और उसके बाद राज्य कांग्रेस उन नामों की सूची दिल्ली हाईकमान के पास भेज देगी।"

वहीं दूसरी ओर डीके शिवकुमार द्वारा भाजपा के 65 सीटों के दावे से पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बीते 2 मार्च को एएनआई को दिये एक इंटरव्यू में सत्ता वापसी को लेकर अपना दावा पेश कर चुके हैं। सीएम बोम्मई ने कहा था कि आगामी चुनाव में भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

सीएम बोम्मई ने साथ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे कर रही है, लेकिन वो वादे काम नहीं करने वाले हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के पास चुनाव जीतने की संभावना है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफल नहीं होगी क्योंकि उनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब है।  कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए केवल समाज को बांटने का काम किया है।

टॅग्स :DK ShivakumarKarnatakaबीएस येदियुरप्पाBasavaraj BommaiBS Yeddyurappa
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील