लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2023: भाजपा की दूसरी सूची में मौजूदा 7 विधायकों का कटा टिकट, पार्टी ने कहा- हर किसी को टिकट नहीं मिल सकता

By रुस्तम राणा | Updated: April 13, 2023 20:14 IST

भारतीय जनता पार्टी ने अब तक विधानसभा की कुल 224 सीटों में से 212 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी ने मंगलवार रात को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल ने गुरुवार को 23 उम्मीदवारों की सूची जारी कीपार्टी ने इस सूची में मदाल विरुपक्षप्पा सहित सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैंपार्टी नेता अरुण सिंह ने कहा, हर किसी को चुनाव का टिकट नहीं मिल सकता

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल ने गुरुवार को 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने इस सूची में मदाल विरुपक्षप्पा सहित सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इस चुनाव में सत्तादल भाजपा ने कई नए चेहरों पर दांव लगाया है। ऐसे में जिन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं, उनमें असंतोष है। टिकट ना मिलने से नाराज बीजेपी के नेता और मुडिगेरे से तीन बार के विधायक एमपी कुमारस्वामी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। 

इस बीच चुनाव को लेकर कर्नाटक के प्रभारी बनाए गए पार्टी नेता अरुण सिंह ने कहा, हर किसी को चुनाव का टिकट नहीं मिल सकता। स्वाभाविक रूप से, इससे उन्हें दर्द होता है। लेकिन भाजपा के सदस्य पहले राष्ट्र की भावना के साथ एक विचारधारा के लिए काम करते हैं। पार्टी का हर सदस्य एकजुट होगा और एक साथ काम करेगा।

एएनआई से बातचीत के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 66 नए चेहरों को टिकट दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई की पार्टी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। राज्य में सत्ता विरोधी लहर को नकारते हुए अरुण सिंह ने कहा, कर्नाटक में भाजपा सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी ने अब तक विधानसभा की कुल 224 सीटों में से 212 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी ने मंगलवार रात को 189 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकर्नाटकArun Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष