लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: ‘पिंक बूथ’, 3rd जनरेशन EVM सहित कई नई चीजें पहली बार की गई शामिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 14:31 IST

कर्नाटक में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित ‘पिंक बूथ’ से लेकर तीसरी पीढ़ी के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल सहित प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार कई नयी चीजें हो रही हैं।

Open in App

बेंगलुरू, 12 मई। कर्नाटक में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित ‘ पिंक बूथ ’ से लेकर तीसरी पीढ़ी के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल सहित प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार कई नयी चीजें हो रही हैं। देश के सूचना प्रौद्योगिकी गढ़ बेंगलुरू में चुनाव अधिकारियों ने 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखते हुए कई पहल किए हैं। 

छेड़छाड़ के लिहाज से ईवीएम के संवेदनशील होने के विवाद के गहराने के साथ चुनाव आयोग इस बार ‘ एम 3 ईवीएम ’ लेकर आया है जिसमें छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश पर ईवीएम काम करना बंद कर देते हैं। चुनाव आयोग ने प्रायोगिक आधार पर बेंगलुरू के पांच विधानसभा क्षेत्रों - राजाराजेश्वरी नगर , शिवाजीनगर , शांतिनगर , गांधीनगर और राजाजी नगर में नयी मशीनें लगायी हैं। राजाराजेश्वरी में 28 मई को मतदान कराया जाएगा । 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार इन मशीनों में बैट्री की स्थिति दिखेगी एवं डिजिटल प्रमाणन सहित अन्य विशेषताएं होंगी। मशीन में किसी तरह की खराबी होने पर मशीन वह भी बताएगी। 

महिला उन्मुख कदम उठाते हुए 450 ‘पिंक बूथ ’ स्थापित किए हैं जिन्हें ‘सखी ’ नाम दिया गया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने मैसुरू , चमराजनगर और उत्तर कन्नड़ जिलों में जातीय मतदान बूथ स्थापित किए हैं जो वहां के आदिवासी जन जीवन की शैली से मिलते जुलते हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज