लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का अह्वानः महिला कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर खोलें कर्नाटक सरकार की पोल

By भाषा | Updated: May 4, 2018 15:48 IST

नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मई:  ‘महिला विकास और महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ का सरकार का संकल्प दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि जो मतदान केंद्र जीतेगा, वही चुनाव भी जीतेगा। ऐसे में भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना और ‘कांग्रेस के झूठ’ का पर्दाफाश करना चाहिए।

‘नरेन्द्र मोदी एप’ के माध्यम से कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मेरा कार्यकर्ताओं से हमेशा यह आग्रह रहा है कि वह मतदान केंद्र जीतने पर जोर दें । राज्य में चुनाव जीतना है, वह हम जीतेंगे । अगर हम मतदान केंद्र जीतते हैं तो दुनिया की कोई ताकत हमें विधानसभा चुनाव में पराजित नहीं कर सकती है । जीत तो मतदान में निहित है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे में महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। चुनाव के समय वह घर घर जाएं और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं । (यह भी पढ़ेंः तो क्या पीएम नरेंद्र मोदी कर गए गलती? योगेंद्र यादव और कांग्रेस ने दी फैक्ट चेक करने की सलाह)

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की झूठी बातें, झूठे वादे और झूठे कारनामों का पर्दाफाश करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाएं यह काम प्रभावी ढंग से कर सकती है । उनकी बातें प्रभावशाली होती हैं । वह बड़ी बड़ी और ओजस्वी बातें नहीं करती हैं बल्कि सीधी बोलचाल की भाषा में बातों को समझाती हैं । अगर परिवार में एक बार महिलाएं बातों को समझ जाएं तो पूरा परिवार सहमत हो जाता है।

(कर्नाटक की ताजा और स्पेशल कवरेज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

मोदी ने कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों से उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता जुलूस निकालने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कहा कि देश आज महिलाओं के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है । मोदी ने कहा कि उनके कैबिनेट में भी सक्षम महिलाओं को प्रमुख विभाग दिए गए हैं । हाल ही में चीन में हुई संघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भारत की दो महिला मंत्रियों ने हिस्सा लिया । इसमें से एक सुषमा स्वराज और दूसरी निर्मला सीतारमण शामिल हैं और इनका कर्नाटक से जुड़ाव है। (यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनावः BJP के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया 'जुमलाफेस्टो', कहा- झूठ का है पुलिंदा )

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि यह चुनाव विधानसभा अथवा सीट जीतने का नहीं, बल्कि मतदान केंद्र जीतने का है । केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को फायदा पहुंचाया है, इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बैंक अकाउंट, मुद्रा योजना और सुकन्या योजना के तहत महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाया गया है ।

मोदी ने इस संदर्भ में महिला सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ योजना, टीकाकरण कार्यक्रम, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 2 6 सप्ताह करने का भी जिक्र किया। उन्होंने जोर दिया कि महिला शक्ति और सशक्तिकरण भाजपा और उनकी सरकार के कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा है ।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए