लाइव न्यूज़ :

वीडियोः बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने जलाया कांग्रेस का घोषणापत्र, VHP ने हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 14:06 IST

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने इसे ‘‘(पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की) मुस्लिम लीग का घोषणापत्र’’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने को लेकर विपक्षी दल को आड़े हाथ भी लिया।भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करने की उनकी (कांग्रेस की) हिम्मत कैसे हुई।

कलबुर्गीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने गुरुवार को यहां कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की एक प्रति जलाई और कर्नाटक में सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने को लेकर विपक्षी दल को आड़े हाथ भी लिया।

बजरंग दल को एक ‘देशभक्त संगठन’ बताते हुए, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया, ‘‘बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करने की उनकी (कांग्रेस की) हिम्मत कैसे हुई।’’ वहीं  कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने भी ढोलक-झाल के साथ विजयनगर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में कहा कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा है, ‘‘हमारा मानना है कि कानून और संविधान पवित्र हैं। कोई व्यक्ति या बजरंग दल, पीएफआई और नफरत एवं शत्रुता फैलाने वाले दूसरे संगठन, चाहे वह बहुसंख्यकों के बीच के हों या अल्पसंख्यकों के बीच के हों, वे कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकते। हम ऐसे संगठनों पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे।’’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ईश्वरप्पा ने इसे ‘‘(पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की) मुस्लिम लीग का घोषणापत्र’’ करार दिया।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार और सिद्धरमैया पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हमें पहले इन दोनों नेताओं को गिरफ्तार करना चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘डी के शिवकुमार (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कहते हैं कि पूरा वोक्कालिगा समुदाय उनके पीछे है और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। सिद्धरमैया कहते हैं कि पूरी पिछड़ी जाति उनके साथ हैं और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ 

भाषा इनपुट

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023केएस ईश्वरप्पाकांग्रेसबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?