लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा- बाढ़ में घर खोने वालों को 5-5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी

By भाषा | Updated: August 12, 2019 20:41 IST

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में येदियुरप्पा के हवाले से कहा गया, ‘‘बाढ़ की वजह से घर गंवाने वाले लोगों को मरम्मत कार्य के लिये एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी।’’ उन्होंने दक्षिण कन्नड जिले में बेलथांगड़ी के दौरे के दौरान यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने कहा, ‘‘5-5 लाख रुपये उन लोगों को दिये जायेंगे जो अपना घर पूरी तरह से गंवा बैठे हैं।ताकि वे निर्माण कार्य करा सकें और तत्काल मदद के तौर पर उन्हें 10,000 रुपये दिये जायेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में आयी बाढ़ और भूस्खलन में अपना घर गंवाने वाले लोगों को पुनर्निर्माण कार्य के लिये सोमवार को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत के लिये एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने और घर तैयार होने तक लोगों को किराये के मकान में रहने के लिये 5,000 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में येदियुरप्पा के हवाले से कहा गया, ‘‘बाढ़ की वजह से घर गंवाने वाले लोगों को मरम्मत कार्य के लिये एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी।’’ उन्होंने दक्षिण कन्नड जिले में बेलथांगड़ी के दौरे के दौरान यह घोषणा की।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘5-5 लाख रुपये उन लोगों को दिये जायेंगे जो अपना घर पूरी तरह से गंवा बैठे हैं, ताकि वे निर्माण कार्य करा सकें और तत्काल मदद के तौर पर उन्हें 10,000 रुपये दिये जायेंगे। किराये के घर में रहने के लिये लोगों को 5,000 रुपये प्रति महीने की सहायता राशि दी जायेगी और बाढ़ में अपनी जमीन खोने वालों को भूखंड दिया जायेगा।’’

बाढ़ और बारिश के चलते कर्नाटक में 17 जिलों के 86 तालुका में 2,694 गांव प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य में अब तक 42 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग लापता हैं। 

टॅग्स :बाढ़कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाकेरलमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया