लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील कोविड पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 21:25 IST

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 146 और मामले मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में ओमीक्रोन के कुल मामले 476 हो गए हैं।बेंगलुरु में ओमीक्रोन के 146 और मामलों की पुष्टि हुई है।देश में ओमीक्रोन के पहले दो मामले कर्नाटक में ही दो दिसंबर को मिले थे।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि वह कोविड -19 संक्रमित हो गये हैं एवं उनमें हल्के लक्षण हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह ठीक है और घर में पृथक-वास में हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जांच मैं आज कोविड-19 संक्रमित निकला, मुझे हल्के लक्षण हैं। मेरा स्वास्थ्य अच्छा है, मैं घर में पृथक-वास में हूं। मैं उन सभी से अपने आपको अलग-थलग कर लेने एवं जांच कराने का अनुरोध करता हूं जो हाल में मेरे संपर्क में आये। ’’

वह मशहूर साहित्यकार चंद्रशेखर पाटिल के अंतिम संस्कार, कोविड-19 रोधी टीकाकरण की एहतियाती खुराक को शुरू करने, प्रशासनिक सुधार की बैठक एवं पूर्व कुलपतियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठके समेत आज कई सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

हाल में बोम्मई के मंत्रिमंडलीय सहयेागी राजस्व मंत्री आर अशोका तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश कोविड संक्रमित हुए थे। दक्षिण कन्नड़ के सांसद और भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील सोमवार को कोविड-19 संक्रमित हो गये हैं। यह दूसरी बार है कि नलिन दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आये हैं।

इससे पहले वह अगस्त, 2020 में इस महामारी की पहली लहर के दौरान संक्रमित हुए थे। कटील ने ट्वीट में कहा कि वह कोविड संक्रमित हो गये हैं और फिलहाल उनके शरीर में कोई लक्षण नहीं है एवं वह ठीक हैं। उन्होंने उनके संपर्क में आये व्यक्तियों से जांच कराने का भी अनुरोध किया।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकर्नाटकBasavaraj S BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी