लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एक स्कूल के 90 छात्र और 11 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2021 17:39 IST

कर्नाटक के एक स्कूल से कोरोना संक्रमण के 101 मामले सामने आए हैं। वहीं तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज के भी 40 से ज्यादा स्टूडेंट संक्रमित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एक स्कूल में 101 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 90 छात्र शामिल।तेलंगाना के करीम नगर जिले के एक मेडिकल कॉलेज में भी 43 स्टूडेंट पॉजिटिव मिले हैं।कॉलेज में पिछले हफ्ते एक इवेंट आयोजित हुआ था, आशंका है कि वहां से मामले तेजी से फैले।

बेंगलुरु: देश में ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच कर्नाटक के एक स्कूल में 101 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मामला चिकमगलूर का है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उमेश ने बताया कि संक्रमित मिले 101 में से 90 छात्र हैं जबकि 11 कर्मचारी हैं। 

उन्होंने कहा कि इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इससे पहले यहां 69 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी। पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

तेलंगाना के मेडिकल कॉलेज में फूटा कोरोना बम

दूसरी ओर तेलंगाना के करीम नगर जिले के चलमेदा आनंद राव इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कम से 43 मेडिकल स्‍टूडेंट के कोविड-19 से संक्रमित मिलने से भी चिंता बढ़ गई है। मामले सामने आने के बाद प्रबंधन ने कक्षाओं को सस्‍पेंड करते हुए कैंपस को बंद करने का फैसला किया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार कॉलेज में पिछले हफ्ते एक इवेंट आयोजित कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम में कई लोग बिना मास्क के शामिल हुए थे। कोरोना के इतनी बड़ी संख्या में नए मामले आने के पीछे ये इवेंट एक वजह हो सकती है।

हैदराबाद में विदेश से आए 13 कोरोना पॉजिटिव

हैदराबाद में भी विदेश से पहुंचे 13 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। अधिकारियों ने बताया कि इनके सैंपल्‍स को जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

इस बीच तेलंगाना के मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव मिले स्‍टूडेंट्स के टीकाकरण के बारे में जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि राज्‍य सरकार के आंकड़े बताते हैं कि व्‍यस्‍क आबादी के करीब 92 फीसदी को कम से कम एक डोज लगाया जा चुका है। 

बताते चलें कि देश का पहला ओमिक्रॉन केस कर्नाटक में मिला था। यहां दो मरीज मिले थे। इसमें एक नागरिक विदेशी था और दक्षिण अफ्रीका से आया जबकि दूसरे शख्स का कोई हाल-फिलहाल का विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। कर्नाटक के अलावा अभी गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में भी ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)कर्नाटकतेलंगानाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया