लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले ओबीसी को तोहफा, 3ए और 3बी श्रेणी को खत्म कर 2सी और 2डी श्रेणियों को लाने का फैसला, कर्नाटक मंत्रिमंडल का अहम फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2022 20:14 IST

कर्नाटक के दो प्रमुख समुदायों - लिंगायत संप्रदाय के पंचमसालियों और वोक्कालिगाओं - द्वारा उन्हें 2ए श्रेणी में शामिल करने की मांग के बीच आया है क्योंकि वहां बहुत से लोग घोर गरीबी में रह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकानून और संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने जानकारी दी।केवल दो श्रेणियां बना रहे हैं - एक एससी/एसटी है और दूसरा 'दो' है। शिक्षा, रोजगार या राजनीतिक आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

बेलगावीः कर्नाटक मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ी जातियों की 3ए और 3बी श्रेणी को खत्म करने और उनकी जगह नई शुरू की गई 2सी और 2डी श्रेणियों को लाने का फैसला किया। उच्च जाति के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जैसे ब्राह्मण, वैश्य और जैन को नवगठित 2सी और 2डी श्रेणियों में समायोजित किया जाएगा।

 

यह निर्णय कर्नाटक के दो प्रमुख समुदायों - लिंगायत संप्रदाय के पंचमसालियों और वोक्कालिगाओं - द्वारा उन्हें 2ए श्रेणी में शामिल करने की मांग के बीच आया है क्योंकि वहां बहुत से लोग घोर गरीबी में रह रहे थे। राज्य कानून और संसदीय कार्य मंत्री जे.सी. मधुस्वामी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी दी, “हम केवल दो श्रेणियां बना रहे हैं - एक एससी/एसटी है और दूसरा 'दो' है।

हम 2ए और 2बी में आरक्षण या इसमें लोगों की संख्या नहीं बदल रहे हैं, हम 2सी और 2डी बना रहे हैं।” मंत्री ने बताया कि 2सी और 2डी उन लोगों को समायोजित किया जाएगा जो 3ए और 3बी श्रेणियों में थे। मधुस्वामी ने कहा कि जो लोग 3ए में थे जैसे कि वोक्कालिगा और अन्य अब 2सी में होंगे और 3बी श्रेणी में शामिल लिंगायत और अन्य, 2डी श्रेणी में होंगे।

मंत्री ने बताया कि 2सी और 2डी श्रेणी के लोग 3ए और 3बी श्रेणियों के तहत दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2ए और 2बी को छुआ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षा, रोजगार या राजनीतिक आरक्षण से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। उनके अनुसार, राज्य सरकार ने कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों के आधार पर 3ए और 3बी श्रेणियों को खत्म करने का फैसला किया।

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj S BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो