लाइव न्यूज़ :

Karnataka Cabinet Expansion: नवंबर में मंत्रिमंडल फेरबदल, कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2025 23:06 IST

Karnataka Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से पहले ही कह दिया है कि 50 प्रतिशत मंत्रियों को पार्टी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए और नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए, जिससे पार्टी संगठन और सरकार दोनों मजबूत होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर में हमारी सरकार ढाई साल पूरे करेगी और मंत्रिमंडल विस्तार (फेरबदल) होगा।पिछली बार मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ ‘अन्याय’ हुआ था। “हमें विश्वास है कि नवंबर में फेरबदल होगा।”

बेंगलुरुः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य सलीम अहमद ने सोमवार को कर्नाटक सरकार के ढाई साल पूरे होने पर नवंबर में मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना का संकेत देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व से नए चेहरों को मौका देने का अनुरोध किया गया है। विधान परिषद में सरकार के मुख्य सचेतक अहमद ने कहा कि वह भी मंत्री पद के आकांक्षी हैं और पिछली बार मंत्रिमंडल के गठन की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ ‘अन्याय’ हुआ था। अहमद ने कहा, “नवंबर में हमारी सरकार ढाई साल पूरे करेगी और मंत्रिमंडल विस्तार (फेरबदल) होगा।

हमने नेतृत्व, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से पहले ही कह दिया है कि 50 प्रतिशत मंत्रियों को पार्टी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए और नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए, जिससे पार्टी संगठन और सरकार दोनों मजबूत होंगे।” उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस 2028 में सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है और इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए और “हमें विश्वास है कि नवंबर में फेरबदल होगा।”

अहमद ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान वह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे और बाद में जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, तो तीन अन्य कार्यकारी अध्यक्षों को मंत्री बनाया गया, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, “उस समय मेरे साथ अन्याय हुआ था, लेकिन अब मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व अगले मंत्रिमंडल विस्तार में मुझे मौका देंगे।”

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल