लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बोम्मई सरकार ने खत्म किया मुस्लिमों का 4 फीसदी ओबीसी आरक्षण कोटा, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा, "बहाली के लिए जाएंगे अदालत"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2023 15:03 IST

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में मुसलमानों को मिलने वाले 4 फीसदी आरक्षण को रद्द किये जाने की तीखी आलोचना करते हुए फैसले के खिलाफ अदालत में जाने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सरकार ने मुस्लिमों को मिल रहे 4 फीसदी आरक्षण को किया रद्द, विरोध में उतरी जमीयतजमीयत उलेमा-ए-हिंद कर्नाटक सरकार के इस फैसले को अदालत में देगी चुनौती कर्नाटक सरकार ने मुस्लिमों का 4 फीसदी आरक्षण रद्द करके उन्हें ईडब्ल्यूएस कोटे में किया शामिल

बेंगलुरु: जमीयत उलेमा-ए-हिंद कर्नाटक की भाजपा सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में मुसलमानों को मिलने वाले 4 फीसदी आरक्षण को रद्द किये जाने के खिलाफ अदालत में जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार द्वारा शुक्रवार को मुस्लिमों के ओबीसी के तहत मिलने वाले 4 फीसदी आरक्षण को रद्द करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के तहत मिलने वाले 10 फीसदी आरक्षण में समायोजित करने का ऐलान किया था।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा कि सरकार का यह फैसला मुसलमानों की तरक्की में बाधक है, इसलिए वो बोम्मई सरकार के इस फैसले को अदालत में चुनौती देगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक बड़ा फैसले लेते हुए मुसलमानों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत मिल रहे 4 फीसदी आरक्षण को रद्द करते हुए लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों को मिल रहे आरक्षण में 2-2 फीसदी का इजाफा कर दिया था। जिसके बाद लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों का कोटा ओबीसी आरक्षण में क्रमशः 7 और 6 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश के देवबंद में पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना मदनी ने कहा, "ऐसे फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे के खिलाफ है, जिसमें वो पसमांदा मुस्लिम उत्थान की बात करते हैं। एक तरफ तो मोजी जी, सबके साथ-सबके विकास का दावा करते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी की कर्नाटक सरकार मुस्लिमों का हाशिए पर फेंक रही है।"

मदनी ने तीखे स्वर में कहा कि सरकार के आंकड़ों बताते हैं कि भारत का मुसलमान आर्थिक और शैक्षिक रूप से विकास के सबसे निचले पायदान पर हैं। इसलिए सरकार को उनकी तरक्की के लिए काम करना चाहिए न कि उन्हें पीछे धकेलने के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "कर्नाटक सरकार का यह फैसला पूरी तरह से चुनावी सिसायत और अवसरवाद के लिए लिया गया है और इस कदम से कर्नाटक सरकार केवल समुदायों के बीच कलह पैदा करना चाहती है। हम इसके खिलाफ हैं और अपनी बात अदालत में रखेंगे।"

टॅग्स :Jamiat Ulema-e-Hindकर्नाटकKarnatakaBasavaraj BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार