लाइव न्यूज़ :

भाजपा उनकी जिंदगी है और किसी राजनीतिक दल में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता?, निष्कासित नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा- वापसी के लिए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2025 21:20 IST

कर्नाटक के भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने हाल में कहा था कि ईश्वरप्पा और बसनगौड़ा पाटिल यतनाल जैसे निष्कासित नेताओं को फिर से शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभीतर कुछ लोग उनकी वापसी के लिए भी तैयार हैं।छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।मुझे विस्तृत जानकारी नहीं है।

बेल्लारीः भाजपा से निष्कासित नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने रविवार को पार्टी में संभावित वापसी का संकेत देते हुए कहा कि ‘‘भाजपा उनकी जिंदगी है’’, और किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने पर विचार कर रहे हैं और पार्टी के भीतर कुछ लोग उनकी वापसी के लिए भी तैयार हैं।

भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा को पिछले साल पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ बगावत करते हुए शिवमोगा से निर्दलीय के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

ईश्वरप्पा प्रदेश भाजपा प्रमुख बी वाई विजयेंद्र और उनके पिता एवं वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा पर उनके (ईश्वरप्पा) बेटे के.ई. कांतेश को हावेरी से टिकट देने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए चुनाव मैदान में उतर गये थे। विजयेंद्र के भाई और मौजूदा सांसद बी वाई राघवेंद्र शिवमोगा से भाजपा के उम्मीदवार थे। ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘मुझे विस्तृत जानकारी नहीं है।

मैंने केवल खबरों के माध्यम से सुना है कि कुरुबा समुदाय (जिससे मैं आता हूं) के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की और मेरी वापसी की मांग की। उनमें से कुछ ने मेरे बारे में अच्छी बातें कीं, इसके अलावा मुझे कुछ भी पता नहीं है।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं भाजपा के अलावा कहां जाऊंगा? पार्टी मेरी जिंदगी है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अन्य दलों से निमंत्रण मिला है, ईश्वरप्पा ने कहा कि सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्रियों ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें और उनके बेटे के लिए उपयुक्त पदों की पेशकश की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी उन्हें आमंत्रित किया था।

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘हिंदुत्व मेरी सांस की तरह है। मैं हिंदुत्व के कारण ही भाजपा में शामिल हुआ। भले ही मैं मर जाऊं, लेकिन मैं भाजपा या हिंदुत्व को नहीं छोड़ूंगा। इसलिए किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।’’ हालांकि, कर्नाटक के भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने हाल में कहा था कि ईश्वरप्पा और बसनगौड़ा पाटिल यतनाल जैसे निष्कासित नेताओं को फिर से शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत