लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनावः जेडीएस को झटका, वरिष्ठ विधायक रामास्वामी बीजेपी में शामिल, अर्कलगुड से लड़ेंगे चुनाव!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2023 19:16 IST

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता ए टी रामास्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले जेडीएस के दूसरे विधायक हैं। एस आर श्रीनिवास ने इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।रामास्वामी अर्कलगुड से चुनाव लड़ सकते हैं।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में कर्नाटक के अर्कलगुड से जनता दल (एस) (जेडीएस) के वरिष्ठ नेता ए टी रामास्वामी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रामास्वामी अर्कलगुड से चुनाव लड़ सकते हैं। अनुराग ठाकुर और रामास्वामी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

रामास्वामी ने कहा कि मैं वास्तव में पार्टी (भाजपा) के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं पैसे की ताकत का शिकार हूं, क्योंकि मैं हमेशा अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की बात करता था। मैं बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। मैं सिर्फ लोगों की सेवा करने का अवसर चाहता हूं।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता ए टी रामास्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। रामास्वामी इस सप्ताह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले जद (एस) के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले 27 मार्च को पार्टी के एक अन्य विधायक एस आर श्रीनिवास ने इस्तीफा दे दिया था और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसबीएस येदियुरप्पाअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम