लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: जगदीश शेट्टर ने चुनाव लड़ने के लिए गाड़ा खूंटा, येदियुरप्पा से की मुलाकात, भाजपा भारी मुश्किल में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2023 19:34 IST

कर्नाटक में भाजपा ने प्रत्याशियों की दो सूची जारी करते कुल 224 सीटों में से 212 सीटों पर प्रत्यशियों के नामों का ऐलान कर दिया है बावजूद इसके पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को आशा है कि पार्टी अब भी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उनके नाम पर विचार करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को अब भी उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान उन पर कृपा दृष्टि बनाएगाशेट्टर को भरोसा है कि पार्टी बची हुई 12 सीटों में बतौर प्रत्याशी उनके नाम का ऐलान कर सकती हैजबकि केंद्रीय चुनाव समिति उन्हें कह चुका है कि वो उन्हें चुनावी टिकट देने में कतई इच्छुक नहीं है

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को अब भी उम्मीद है कि पार्टी आलाकमान उन पर कृपा दृष्टि बनाएगा और जिन 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, उनमें उन्हें जगह दी जा सकती है। भाजपा ने प्रत्याशियों की दो सूची जारी करते कुल 224 सीटों में से 212 सीटों पर प्रत्यशियों के नाम का ऐलान कर दिया है बावजूद इसके जगदीश शेट्टर को आशा है कि पार्टी अब भी विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उनके नाम पर विचार करेगी।

सूची में नाम न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से लंबी मुलाकात की थी, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट कर दिया था कि केंद्रीय चुनाव समिति उन्हें चुनावी मैदान में उतारने के लिए बहुत ज्यादा इच्छुक नहीं है।इसके बाद भी जगदीश शेट्टर ने एक बयान जारी करके कहा है कि पार्टी हाईकमान ने उनकी बात गंभीरता से सुनी है और उम्मीद है कि पार्टी उनके लंबे राजनीति इतिहास को देखते हुए 2023 के चुनाव में टिकट देने पर विचार करे।

शेट्टर ने कहा, "मैंने मंगलवार की शाम में पार्टी प्रमुख नड्डा को फोन किया था, उसके बाद बुधवार को उनसे मुलाकात की। गुरुवार को मैंने पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा जी से फिर मुलाकात की और उनसे कहा कि टिकट पर मेरा हक बनता है क्योंकि मैंने सालों पार्टी की सेवा की है। मैंने उनसे साफ कह दिया है कि ये चुनाव तो मैं किसी भी कीमत पर लड़ूंगा क्योंकि जनता ऐसा चाहती है और इसमें पार्टी को किसी तरह का कोई संदेह नहीं होना चाहिए।"

जगदीश शेट्टर ने बीएस येदियुरप्पा के अपनी बैठक के बाद कहा, "हमारे बीच सभी पहलूओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मैंने उन्हें सारी परिस्थितियों के बारे में समझा दिया है और सच्चाई तो यही है कि जनता का इतना आग्रह है कि मैं अब पैर पीछे नहीं खिंच सकता हूं। मेरी बातों को येदियुरप्पा ने भी समझाया और कहा है कि टिकट के लिए आशान्वित रहूं।"

इससे पहले कर्नाटक भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टर प्रत्याशियों की चुनावी सूची से अपना नाम गायब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी और साफ कहा था कि पार्टी के फैसले चाहे जो हो, वो चुनाव जरूर लड़ेंगे। लिंगायत समुदाय से आने वाले जगदीश शेट्टर 2012 से 2013 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं।

कर्नाटक की सियासत में गहरी पैठ रखने वाले शेट्टर ऐसी सियासी शख्सियत हैं, जिनका कर्नाटक में भाजपा के उदय में महत्वपूर्ण रोल माना जाता है। जगदीश शेट्टर भाजपा के खिलाफ बगावती बयान ऐसे समय में दे रहे हैं, जब भाजपा प्रत्याशियों की अंतिम सूची फाइनल करने के करीब है। माना जा रहा है कि शेट्टर के सियासी दबाव में भाजपा झुक भी सकती है और आगामी चुनाव के लिए उनका नाम उम्मीदवारों की अंतिम सूची में शामिल कर सकती है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीएस येदियुरप्पाBJPबेंगलुरुजगदीश शेट्टार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?