लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "राहुल गांधी भला कैसे कर्नाटक को गारंटी दे सकते हैं, पहले ये बताएं कि उनकी गारंटी कौन लेगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2023 20:30 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसने जो घोषणापत्र जारी किया है, यह गवाही दे रहा है कि कांग्रेस कैसे तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से तुष्टीकरण की बू आ रही हैतुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त कांग्रेस की नफरती मानसिकता देश के सामने उजागर है जब केंद्र ने पीएफआई को बैन किया था तो कांग्रेस ने उस कार्रवाई की आलोचना नहीं की थी

बेंगलुरु: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में एक बार फिर विपक्षी दल कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो चुनावी  घोषणापत्र जारी किया है, उससे राजनीतिक तुष्टीकरण की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र नहीं जारी किया है, यह गवाह है कि वो किस तरह से तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं। उनकी यही नफरती मानसिकता है।

सीएम सरमा ने रविवार को मंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने पीएफआई जैसे आतंकी सगटन पर प्रतिबंध लगाया तो विचारधारा से परे जाकर लोगों ने इसका स्वागत किया। लोगों का मानना है और सरकार के पास सबूत है कि पीएफआई देश में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाला खतरनाक संगठन है।

उन्होंने कहा, "जब पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया तो उसके सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन कांग्रेस ने पीएफआई के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना नहीं की थी और अब उसने पीएफआई की बजरंग दल के साथ तुलना करके सरकार के कदम की आलोचना करने का एक और तरीका खोज लिया है। बजरंग दल एक दक्षिणपंथी संगठन हो सकता है, लेकिन वो पीएफआई की तरह चरमपंथी संगठन नहीं हो सकता है।"

असम के सीएम ने कहा, "जब कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार थी तो पीएफआई कैडरों के खिलाफ मामलों को वापस ले लिया गया था। उनके कई आतंकियों को जेल से रिहा कर दिया था बाद में एनआईए ने यहां से कई आरोपियों को उठाया और उनके स्लीपर सेल को उजागर किया। आज की तारीख में जब लोग कट्टरवाद के प्रति चिंता जता रहे हैं तो कांग्रेस पीएफआई की तुलना बजरंग दल से कर रही है, उसे शर्म आनी चाहिए।"

सीएम सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस की गारंटी योजना पर हमला करते हुए कहा, "कोई पहले ये बताए कि राहुल गांधी को कौन गारंटी लेगा? वह उत्तर प्रदेश में सांसद थे। एक चुनाव हारने के बाद वह सीधे केरल चले गए। पिछले पांच वर्षों में कभी अमेठी नहीं गए। सोनिया गांधी बीते 20 साल से राहुल गांधी को राजनीति में स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। भला वह कैसे कर्नाटक के लोगों को गारंटी कैसे दे सकते हैं?"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का उद्देश्य केवल एक विशेष समुदाय का तुष्टिकरण करना है और उसके लिए उन्होंने मुसलमानों के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। आखिर समुदाय विशेष को किस तरह के विकास की आवश्यकता है?"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023हेमंत विश्व शर्माPFIबजरंग दलकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?