लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: एकनाथ शिंदे भी कूदेंगे कर्नाटक के चुनावी रण में, भाजपा के लिए मांगेंगे वोट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2023 14:14 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 10 मई को भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगेसीएम शिंदे कापू और उडुपी शहर में भाजपा की ओर से आयोजित दो रोड शो में हिस्सा लेंगेसीएम शिंदे के आने से बाम्बे कर्नाटक क्षेत्र की 50 सीटों पर भाजपा के पक्ष में माहौल मजबूत होगा

मुंबई: कर्नाटक चुनाव में सत्तधारी भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए सारे दांव आजमा रही है। कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए भाजपा चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में कई महारथियों को चुनावी मैदान में उतारने का प्लान बना रही है। जानकारी के अनुसार महारथियों के इस क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे।

इस संबंध में पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार को कर्नाटक में रहेंगे और कापू और उडुपी शहर में भाजपा की ओर से आयोजित दो रोड शो में हिस्सा लेंगे। सीएम शिंदे उडुपी पहुंचने से पहले श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े से मिलेंगे और फिर भाजपा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री उडुपी में श्रीकृष्ण मंदिर भी जाएंगे और सोमवार को चुनावी प्रचार के बाद महाराष्ट्र लौट जाएंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आने से बाम्बे कर्नाटक क्षेत्र की लगभग 50 सीटों पर भाजपा के पक्ष में माहौल और भी मजबूत होगा। बाम्बे कर्नाटक वह क्षेत्र है, जो महाराष्ट्र के साथ सीमा साझा करता है। इसमें मुख्यरूप से हावेरी,धरवाड़, बेलगाम,बीजीपुर, हुबली, बागलकोट और गदग जिले आते है।

मालूम हो कि बीते 5 मई यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव बाल ठाकरे (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने बॉम्बे कर्नाटक क्षेत्र में रहने वाले मराठ जनता से अपील की है कि वो आने वाली 10 मई को बोट डालते समय 'जय भवानी' और 'जय शिवाजी' का उद्घोष करें। ठाकरे ने यह प्रतिक्रिया पीएम मोदी के उस आह्वान के बाद दी है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मंच से मतादाओं को 'जय बजरंगबली' का नारा लगाने के लिए कहा था।

अब भाजपा को यह भय सता रहा है कि ठाकरे की अपील पर मराठा भाषी कर्नाटक की जनता कहीं भाजपा के विरोधी खेमे को न वोट कर दे। ठाकरे ने कहा , “अगर देश के प्रधानमंत्री चुनावी सभा में हिंदू धर्म का प्रचार कर रहे हैं, तो अब मतदान के नियम भी बदलने चाहिए। मैं कर्नाटक के मराठी भाषी जनता से अपील करता हूं कि वो जब मतदान देने के लिए जाएं तो ‘जय भवानी’, 'जय शिवाजी' कहें और वो महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के उम्मीदवारों को ही वोट दें।”

उन्होंने चुनाव में बजरंगबली का मुद्दा उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पार्टी कांग्रेस के साथ है और यही समय की जरूरत है कि हमारे बीच एकता होनी चाहिए ताकि हम इस समय देश में चल रही तानाशाही को उखाड़ फेंके।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एकनाथ शिंदेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार