लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः राहुल गांधी ने जारी किया कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र, बोले- इसमें लोगों के मन की बात

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 27, 2018 10:54 IST

घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'पांच साल पहले कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें निभाए हैं। हमने प्रदेश के जनता के मन की बात सुनी है।'

Open in App

मंगलुरु, 27 अप्रैलः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को मंगलुरु में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के अनुरूप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, 'पांच साल पहले कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे उन्हें निभाए हैं। हमने प्रदेश के जनता के मन की बात सुनी है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये ऐसा घोषणा पत्र नहीं है जिसे बंद कमरे में 3-4 लोगों ने बनाया हो। इसे हर जिले और हर समुदाय के पास जाकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ कर्नाटक के लोगों को ये बताने नहीं आया हूँ कि उनके लिए क्या अच्छा है, मैं यहाँ ये सुनने आया हूँ कि वो अपनी बेहतरी के लिए क्या सोचते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी इस मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने अलग-अलग सेक्टर के लिए अपना विकास का प्लान बताया है। इसमें सबसे पहले नंबर पर कृषि को शामिल किया गया है और आखिरी नंबर पर महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को शामिल किया गया है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक न्याय और पर्यटन जैसे विषय हैं।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनाव में हावी होंगे ये सात प्रमुख मुद्दे, बदल सकते हैं राजनीतिक समीकण

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा, 'यह पहला ऐसा मौका है जब घोषणा पत्र में सभी जिलों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि फंड और विभिन्न योजनाओं के लाभ की सूचना से संबंधित एक बुकलेट भी जारी की जाएगी।' मोइली ने बताया कि बेंगलुरु, बेलगांव, गुलबर्गा और मैसूर के लिए कांग्रेस पार्टी का अलग-अलग एजेंडा है। इसलिए राज्य स्तरीय घोषणा पत्र जारी होने के बाद शनिवार को क्षेत्रवार घोषणा-पत्र जारी करेगी।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक चुनाव 2018: सर्वे में दावा- कांग्रेस बीजेपी में कड़ा मुकाबला, सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार

राहुल गांधी के दौरे के अन्य कार्यक्रम

- मंगलुरु में घोषणापत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी दक्षिण कन्नड़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

- दोपहर 1 बजे के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर के मंदिर जाएंगे।

- मंदिर दर्शन के बाद राहुल कोडागु जिले में दोपहर करीब 3.30 बजे एक जनसभा करेंगे। 

- इसके बाद वह मैसूर में शाम करीब 6 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होंगे और 15 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी। 1 मई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की चुनाव प्रचार की अगुवाई करेंगे। उनकी कई जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इससे पहले उन्होंने नमो ऐप के जरिए सभी 224 बीजेपी प्रत्याशियों से बात की और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की सलाह दी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम