लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के गृह जिला में विकास के मुद्दे पर लोगों में है रोष

By भाषा | Updated: May 8, 2018 12:59 IST

Open in App

हासन ( कर्नाटक ), आठ मई: कर्नाटक के हासन जिले में जहां एक ओर लोगों को इस बात का गर्व है कि भारत के एक पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा उनके जिले से आते हैं वहीं दूसरी ओर विकास कम होने , बढ़ती बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के कारण लोगों में नाराजगी भी है।लोगों की मुख्य शिकायत है कि राजनीतिक दिग्गज देवगौड़ा के हासन से पांच बार सांसद रहने , जद ( एस ) का मजबूत गढ़ होने और उनके वोक्कालिगा समुदाय का दबदबा होने के बावजूद यहां शिवमोगा और बेंगलुरू जैसा विकास देखने को नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव 2018: मोदी की फैन का दावा मेरी पार्टी जीती तो महिलाओं को दूंगी 50% आरक्षण

राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही मतदाताओं ने अपने पसंद के प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करनी शुरू कर दी है। जद ( एस ) ने 2013 के चुनाव में हासन जिले की सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में गयी थीं।सक्लेशपुर विधानसभा क्षेत्र के सथिगाला इलाका निवासी वंजश्री गौड़ा ने ‘ पीटीआई भाषा ’ को बताया , ‘‘ हम 10 साल से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। कम बारिश के कारण भूजल स्तर नीचे चला गया है और 150 घर दो बोरवेल पर निर्भर है जो ठीक से काम नहीं कर रहा है। ’’ इसके कारण एक कॉफी बगान में काम करने वाले गौड़ा को रोज पानी लाने के लिए दो किलोमीटर चलना पड़ता है। उन्होंने बताया , ‘‘ जब देवगौड़ा पहली बार (1994) में मुख्यमंत्री बने थे तब हैंडपंपों के साथ ये बोरवेल लगाया गया था। इसके बाद यहां विकास नहीं हुआ। ’’ उन्होंने कहा कि सड़क भी यहां इसी तरह खराब है। सक्लेशपुर में जद (एस), कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है और यहां के लोग बेरोजगारी और हाथियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी तरह हासन विधानसभा में बेरोजगारी और पीने के पानी की समस्या एक बड़ा चुनावी मुद्दा है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एच डी देवगौड़ाजनता दल (सेक्युलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए