लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान- 10 मई को डाले जाएंगे वोट, 13 तारीख को मतगणना

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2023 12:30 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 के लिए तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग ने आज कर दिया। कर्नाटक में एक चरण में मतदान होगा। 10 मई को वोटिंग होगी जबकि 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव, 10 मई को डाले जाएंगे वोट।कर्नाटक चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे, चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया तारीखों का ऐलान।कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक में इस बार एक चरण में मतदान 10 मई को होंगे जबकि वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया।    

विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल रखी गई है और नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में अभी 5.22 करोड़ वोटर हैं और नए मतदाताओं को भी जोड़ने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि 24 मई से पहले चुनाव और गिनती की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। साथ ही बताया गया कि 80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग इस बार विधानसभा चुनाव में घर से वोट कर सकेंगे।

कर्नाटक: 24 मई को खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल

दरअसल, कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि 2018-19 से इस बार वोटर की संख्या में 9.17 लाख का इजाफा हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि एक अप्रैल, 2023 को जो युवा 18 साल के हो रहे हैं, वे भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जनता दल (सेक्यूलर) ने 37 सीटें जीती थीं। इन दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बना ली थी। हालांकि, बाद में 2019 में, कांग्रेस और जेडीएस से कई विधायकों के सामूहिक इस्तीफे के बाद भाजपा ने बागी विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली थी।

ऐसे में कर्नाटक के लिए पिछले 5 साल सियासी तौर पर काफी उथल पुथल वाले रहे। यहां 5 साल में तीन बार राज्य में सीएम बदले गए। सबसे पहले जेडीएस के कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 23 मई 2018 को सीएम पद की शपथ ली।

इसके बाद विधायकों के बागी होने के बाद भाजपा सत्ता में आई और बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री का पद संभाला। फिर उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 2021 को भाजपा के बसवराज मुख्यमंत्री बने और फिलहाल पद पर कायम हैं।

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो