लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: प्रियंक खड़गे ने भाजपा विधायक को हराया, सीएम पद के चेहरे को लेकर कहा ये

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 16:16 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे ने चित्तपुर में भाजपा के मणिकांत राठौड़ को 13,640 मतों से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंक खड़गे ने चित्तपुर में भाजपा के मणिकांत राठौड़ को 13,640 मतों से हराया।उन्होंने कहा कि तीसरी बार मुझे चुनने के लिए मैं चित्तपुर की जनता का आभारी हूं।उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक के लोगों को एक स्थिर सरकार देंगे।

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे ने चित्तपुर में भाजपा के मणिकांत राठौड़ को 13,640 मतों से हराया। कांग्रेस विधायक प्रियंक खड़गे ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात कर हुए कहा, "तीसरी बार मुझे चुनने के लिए मैं चित्तपुर की जनता का आभारी हूं। हम कर्नाटक के लोगों को एक स्थिर सरकार देंगे। सीएम पद का चेहरा पार्टी आलाकमान तय करेगा।"

मतगणना में 136 सीट पर बढ़त के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 सीट पर आगे है। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। खबर लिखे जाने तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 91 सीट पर जीत मिल गई है, जबकि 45 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

इस बार के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य के 36 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पीटीआई के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्य भर में खासकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ज्यादातर 'एग्जिट पोल' में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी