लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: वोटिंग समाप्त, शाम 5 बजे तक 61% मतदान, 111 वर्षीय महास्वामीजी ने भी डाला वोट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 18:43 IST

कर्नाटक विधान सभा की 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए आज मतदान हुआ। शाम पाँच बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Open in App

बेंगलूरू , 12 मई ( भाषा ) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज हुए मतदान में तुमकुर के सिद्धागंगा मठ के 111 वर्षीय अति बुजुर्ग ‘‘ महास्वामीजी ’’ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग महंत मठ के अंदर बने मतदाता केन्द्र तक कार से पहुंचे और फिर वह अपना वोट डालने के लिए धीमे - धीमे चलकर गये। शक्तिशाली एवं राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लिंगायतों के इस सबसे बुजुर्ग महंत ने भारत की स्वतंत्रता के बाद हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

एग्जिट पोल LIVE: कर्नाटक में चुनाव संपन्न होते ही जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़े, जानें किसकी सरकार बनेगी

इन महात्मा के नेतृत्व वाली संस्था इंजीनियरिंग एवं बिजनेस स्कूल से लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का संचालन करती है और समाज के प्रति उनकी सेवाओं के कारण उन्हें ‘ जीवंत ईश्वर ’ कहा जाता है। इसी प्रकार मैसूरू में सुत्तूर मठ के महंत शिवरात्रि देशिकेन्द्र स्वामीजी और धर्मस्थल के मंजुनाथ स्वामी मंदिर के धर्माधिकारी डा . वीरेन्द्र हेगड़े ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

बीएस येदियुरप्पा: दक्षिण भारत में पहली बार भगवा लहराने वाले नेता, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को दिखा चुके हैं दम

कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों में से 22 सीटों के लिए मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे। कर्नाटक की दो सीटों पर चुनाव रद्द हो गया। जय नगर विधान सभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार की मौत की वजह से चुनाव लिए टाल दिया गया। वहीं आरआर नगर की सीट का चुनाव करीब 10 हजार जाली वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद रद्द कर दिये गये।  जय नगर और आरआर नगर विधान सभा सीटों के लिए 28 मई को मतदान होगा। इन दोनों सीटों के नतीजे 31 मई को आएंगे। 

कर्नाटक में कांग्रेस के खेवनहार सिद्धारमैया, जिन्होंने तय किया चरवाहे से मुख्यमंत्री तक का सफर!

शनिवार शाम पाँच बजे तक करीब 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। वहीं जनता दल (सेकुलर) एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। ज्यादातर ओपिनियन पोल्स में दावा किया गया है कि त्रिशंकु विधान सभा रहने के आसार हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो