लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सिद्धारमैया और कुमारस्वामी सहित कुल 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2022 21:11 IST

कर्नाटक में 'सहिष्ण हिंदू' (सहिष्णु हिंदू) नाम से एक गुमनाम शख्स ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के बेटे और पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी समेत 64 लोगों को मारने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में दिग्गज कांग्रेसी सिद्धारमैया और पूर्व सीएम कुमारस्वामी को मिली जान से मारने की धमकीधमकी पाने वालों में सुप्रसिद्ध कन्नड़ साहित्याकर और लेखक के वीरभद्रप्पा भी शामिल हैंधमकी संदेश में कहा गया है, "तुम्हारे सिर पर मौत मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो"

बेंगलुरु: बीते कुठ दिनों से लगातार खबरों की सुर्खियों में बने रहने वाले कर्नाटक से एक और भयावह खबर आ रही है। पहले बुरका विवाद फिर हलाल मीट उसके बाद अजान के मुद्दे पर आक्रामक प्रदर्शन की मार झेल रहा यह प्रदेश अपने बेहद विवादित दौर से गुजर रहा है।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में विपक्ष के नेता और दिग्गज कांग्रेसी सिद्धारमैया और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी समेत कुल 64 जानेमाने लोगों को गुमनाम संदेश के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है।

धमकी पाने वालों में सुप्रसिद्ध कन्नड़ साहित्याकर और लेखक के वीरभद्रप्पा भी शामिल हैं। धमकी संदेश, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनमें कथिततौर पर कहा गया है, "तुम्हारे सिर पर मौत मंडरा रही है, अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो।"

कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत अन्य विशिष्ठ लोगों को मिली इस धमकी के बाद से कर्नाटक पुलिस अलर्ट पर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।

धमकी देने वाले ने खुद को 'सहिष्ण हिंदू' (सहिष्णु हिंदू) का नाम देते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के बेटे और पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी समेत 64 लोगों को मारने की धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

वायरल हो रहे इस संदेश को लिखा है, "तुम विनाश के पथ पर हो। मौत तुम्हारे बहुत करीब है। अब तैयार रहो। मौत किसी भी रूप में तुम्हे चौंका सकती है। अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लो।"

धमकी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने इस संबंध में टिप्पणी करते हुए बोम्मई सरकार को आगाह किया है कि सरकार इस तरह की धमकियों को हल्के में लेने की भूल न करे। कुमारस्वामी ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से कन्नड़ विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और राज्य में हो रहे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर चुप्पी साधने का कड़ा विरोध किया है।

इसके साथ ही पूर्व सीएम ने बो्म्मई सरकार के आग्रह किया है कि जिन लोगों को सिरफिरे द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है, उन्हें कर्नाटक पुलिस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाए।

धमकी के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कन्नड़ के एक और प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर एम एम ने कहा कि इस तरह की धमकियों से राज्यभर में चिंता और तनाव का माहौल है।

कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा बुरका विवाद में फैसला दिये जाने के बाद से मुस्लिम संगठनों द्वारा फैसले का विरोध करना और फैसले के पक्ष में हिंदू संगठनों के खड़े होने से तनाव अपने चरम सीमा पर पहुंच चुका है।

इसी का नतीजा है कि मंदिरों के वार्षिक मेले में मस्लिम व्यापारियों  की दुकानों को प्रतिबंधिक किया जाना, हलाल मांस पर रोक की मांग, मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों को उतारने की मांग के कारण दोनों समुदायों के बीच अविश्वास की खाई इतनी बढ़ गई है कि इसे दूर करने में सालों लगेंगे।

धमकी के मामले में विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) ने सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि वह समाज में बंटवारे और अशांति पैदा करने के लिए कट्टर हिंदू संगठनों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल