लाइव न्यूज़ :

केरल के 10वीं के छात्र ने गांव को बाढ़ से बचाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मदद की लगाई गुहार, पत्र लिखकर कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: July 27, 2020 11:10 IST

केरल के एक गांव का 10वीं का छात्र ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर मदद की मांग की है। मानसुन में बाढ़ के कारण गांव पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है इससे बचने के लिए छात्र ने रक्षा दीवार बनाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं के छात्र ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। छात्र ने बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एक रक्षा दीवार बनाने की मांग की है।

कोरोना वायरस की मार के साथ बाढ़ का प्रकोप को झेल रहे कोच्चि के तटीय इलाके चेल्लनम में रहने वाले 10वीं के छात्र एडगर सेबस्टियन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर अपने गांव और परिवार के लिए मदद की मांग की है।  इस आपदा से बचाव के लिए 14 साल के एक छात्र ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर चीजों को ठीक करने और उपाय की मांग की है। 

एएनआई के मुताबिक छात्र में पत्र में लिखा कि मेरा गांव चेल्लनम आपदाओं की चपेट में है, लेकिन हमारी मदद के लिए कोई नहीं है। मैं इस डर से यह पत्र लिख रहा हूं जब से मैने होश संभाला है मुझे याद है हर साल मेरे माता-पिता को बाढ़ के कारण घर छोड़कर जाना पड़ता है, इस साल भी हमने बाढ़ के कारण घर से जाने की पूरी तैयारी कर ली है लेकिन कोरोना के कारण हम कहीं नही जा पाए। सेबेस्टियन ने बताया कि कैसे वह अपने पिता और क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ रक्षा दीवार की मांग के लिए भूख हड़ताल सहित कई विरोधों का हिस्सा रहा है। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। 

सेबेस्टियन पत्र में लिखा है कि समुद्र का पानी हमारे गांव में घुसने के कारण गांव के करीब 400 घर क्षतिगस्त हो चुके है। घरों में चीजों के साथ-साथ मेरे दोस्त और मैं भी खो चुके हैं, मुझे लगता है कि आपके पास सीमा की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। आप मेरी आखिरी उम्मीद हैं। आपसे निवेदन करता हूं कि मेरे गांव और मेरे परिवार के लिए रक्षा दीवार बनवा दें। सेबेस्टियन को उसके पत्र का जवाब अभी तक नहीं मिला है, लेकिन उसे उम्मीद है कि राष्ट्रपति इसे नोटिस करेंगे और जवाब देंगे। देश के कई क्षेत्र में बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। 

टॅग्स :केरलबाढ़रामनाथ कोविंदकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज