लाइव न्यूज़ :

Karakat Lok Sabha Seat: 'मैं पीछे नहीं हटूंगा, मां का आशीर्वाद लेकर निकला हूं', पवन सिंह इस दिन करेंगे नामांकन

By धीरज मिश्रा | Updated: April 26, 2024 11:14 IST

Karakat Lok Sabha Seat: काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस बात का संकेत तो उन्होंने कुछ दिनों पहले दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकाराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए 9 मई को नामांकन करेंगे पवन सिंह पवन सिंह ने कहा, पीछे हटने का सवाल नहीं काराकाट लोकसभा में पवन को मिल रहा है अपार जनसमर्थन

Karakat Lok Sabha Seat: काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस बात का संकेत तो उन्होंने कुछ दिनों पहले दे दिया था। वह बीते दिनों पहले काराकाट लोकसभा में रोड शो करते हुए भी नजर आए थे। अब उनका नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पवन सिंह कह रहे हैं कि मां का आशीर्वाद लेकर एक बेटा निकला है। मैं चुनाव लड़ रहा हूं, पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। पवन सिंह ने कहा कि यहां की जनता से जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, उसे पाकर मेरा मनोबल और बढ़ गया है।

पवन सिंह ने बताया कि वह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 9 मई को नामांकन करेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पहले पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, बाद में पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। पवन अब निर्दलीय ही मैदान में उतर रहे हैं। पवन के उतरने से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का खेल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बिहार दौरे पर जब दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि वह पवन सिंह से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे।

नाम लिए साधा उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना

पवन सिंह ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर मैं कहना चाहूंगा कि मोदी जी के विकास के काम पर। कब तक जनता आपको जीत दिलाएगी। हम यहां के लोकल हैं, इसलिए यह हमारा फर्ज है कि हम जनता के दुख तकलीफ को देखें, उनके साथ खड़े रहे। मैं यहां की जनता के साथ खड़ा रहूंगा।

खेसारी लाल यादव मेरा छोटा भाई

पवन सिंह ने आगे कहा कि खेसारी लाल यादव मेरा छोटा भाई है और वह मेरे चुनाव प्रचार में आएगा। मैं उसे बुलाऊंगा। खेसारी ने भी बीते दिनों पहले पवन सिंह के चुनाव लड़ने पर कहा था कि अच्छा है कि वह चुनाव लड़े रहे हैं मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं। 

टॅग्स :पवन सिंहपवन सिंह भोजपुरी सांगमनोज तिवारीबिहारकाराकाटउपेंद्र कुशवाहाराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDAनीतीश कुमारपटनाजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम