लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर पीएम मोदी पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2023 10:31 IST

फिल्म में कथित तौर व्यवस्थित रूप से धर्मांतरित की गईं और कट्टरपंथी बनाई गई हजारों निर्देष महिलाओं की सच्चाई को सामने लाने का दावा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुदिप्तो सेन के निर्देशन वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।फिल्म को लेकर न सिर्फ केरल में बल्कि देशभर में राजनीतिक विवाद हो रहे हैं।राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

नई दिल्ली: सुदिप्तो सेन के निर्देशन वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को लेकर न सिर्फ केरल में बल्कि देशभर में राजनीतिक विवाद हो रहे हैं। फिल्म में कथित तौर व्यवस्थित रूप से धर्मांतरित की गईं और कट्टरपंथी बनाई गई हजारों निर्देष महिलाओं की सच्चाई को सामने लाने का दावा किया गया है। वहीं, अब राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, "सेंसर बोर्ड द्वारा क्लियर की गई 'द केरल स्टोरी' जहर फैलाती है और एक पूरे समुदाय में जहर फैलाती है और कर्नाटक में पीएम कहते हैं कि कांग्रेस समाज को विभाजित करने की राजनीति करती है। अवास्तविक लगता है!" इस बीच 'द केरल स्टोरी' के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मंगलवार को इन आरोपों को खारिज किया कि फिल्म का वित्तपोषण भाजपा ने किया था। 

उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्मकार के तौर पर उनका किसी भी राजनीतिक दल के साथ "कुछ लेना देना नहीं है"। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि फिल्म को देखे बिना इस पर टिप्पणी करना 'अटकलबाजी' है। केरल में सत्तारूढ़ भारतीय मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) ने दावा किया कि फिल्म 'भाजपा प्रायोजित' है और राज्य में लोगों को विभाजित करने और उनके बीच दुश्मनी पैदा करने के 'संघ परिवार के एजेंडा' का हिस्सा है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप