लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर कपिल सिब्बल ने बोला हमला, कहा- पहले जद(यू)-शिवसेना (यूबीटी) जैसे दल आपके सहयोगी थे, अब वे भ्रष्ट हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2023 16:49 IST

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि जद (यू) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) जैसे दल एक समय में उनके सहयोगी थे और अब वे "भ्रष्ट" हैं, जबकि तब वे ऐसे नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे हैं" वाले बयान को लेकर हमला बोला।सिब्बल ने कहा कि जद (यू) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) जैसे दल आपके सहयोगी थे, अब वो भ्रष्ट हैं।

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे हैं" वाले बयान को लेकर हमला बोला। सिब्बल ने कहा कि जद (यू) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) जैसे दल एक समय में उनके सहयोगी थे और अब वे "भ्रष्ट" हैं, जबकि तब वे ऐसे नहीं थे। 

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद मंगलवार को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर "भ्रष्टाचारी" बचाओ" अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने दावा किया था कि पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी "भारत विरोधी शक्तियों" का एकजुट होना स्वाभाविक है। 

सिब्बल ने उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "पीएम: सभी भ्रष्ट एक मंच पर हैं, लेकिन मोदी जी शिवसेना, अकाली दल, जदयू (जनता दल (यूनाइटेड)) , पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी), बसपा (बहुजन समाज पार्टी) सभी एक समय आपकी सहयोगी थी और उनके साथ मिलकर आपने सरकार बनाई थी। अब वे भ्रष्ट हो गए हैं। तब वे नहीं थे?"

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोग विभिन्न एजेंसी और अदालतों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन इनके झूठे आरोपों से ना देश झुकेगा और ना ही भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई थमने वाली है। 

उन्होंने कहा था कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में भ्रष्टाचार के खिलाफ इतना बड़ा अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया और इसने भ्रष्टाचारियों को झकझोर कर रख दिया। पीएम मोदी ने कहा था, "भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोग एक मंच पर आ रहे हैं।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदीजेडीयूशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos