लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की ‘सुपारी’ वाले बयान पर बोले कपिल सिब्बल- 'नाम बताइए, ये स्टेट सीक्रेट का तो मैटर नहीं...हम केस करेंगे'

By भाषा | Updated: April 2, 2023 13:12 IST

भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने वहां जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘‘हमारे देश में कुछ लोग हैं, जो 2014 के बाद से ही यह ठानकर बैठे हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से बोला भी है। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की ‘सुपारी’ वाली टिप्पणी पर कपिल सिब्बल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री आप उनका नाम दीजिए जिसने आपकी छवि खराब करने के लिए सुपारी दे रखी है। कपिल सिब्बल ने यह भी कहा है कि आप नाम बताइए हम केस करेंगे।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘सुपारी’ वाली टिप्पणी के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को पलटवार किया है। ऐसे में कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी से  उन लोगों के नाम बताने के लिए कहा, जिन्होंने उनकी छवि बिगाड़ने के लिए सुपारी दे रखी है और कहा है कि ‘‘हमें उन पर मुकदमा चलाने दें।’’ 

पीएम मोदी ने भोपाल में क्या कहा था

भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने वहां जुटी भीड़ को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘‘हमारे देश में कुछ लोग हैं, जो 2014 के बाद से ही यह ठानकर बैठे हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से बोला भी है। उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे।’’ 

इस पर प्रधानमंत्री ने आगे कहा था, ‘‘इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं। इन लोगों का साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं और कुछ देश के बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं।’’ 

कपिल सिब्बल ने किया पलटवार

ऐसे में पीएम मोदी के इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने कहा, ‘‘मोदी जी का आरोप : ‘उन्होंने देश के भीतर और बाहर कुछ लोगों को मोदी की कब्र खोदने का ठेका दिया है।’ कृपया हमें इन लोगों, संस्थानों या देशों के नाम बताइए। यह कोई सरकारी रहस्य नहीं हो सकता। हमें उन पर मुकदमा चलाने दीजिए।’’ 

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील