लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर सिब्बल ने काव्यात्मक अंदाज में साधा निशाना, कहा- राजनीति 'बंट गई', 'अच्छे दिन' घट गए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 13:39 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तब हमला किया जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को नौ साल पूरे हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देकपिल सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थीसिब्बल समाजवादी पार्टी के सहयोग से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा में निर्वाचित हुए थेसिब्बल ने 2024 के आम चुनाव में सरकार में परिवर्तन का भी आह्वान किया

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के एक दिन बाद शनिवार को काव्यात्मक अंदाज में उस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति "बंट गई" है जबकि 'अच्छे दिन' घट गए हैं। 

सिब्बल ने 2024 के आम चुनाव में सरकार में परिवर्तन का भी आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तब हमला किया जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को नौ साल पूरे हो गए। 

सिब्बल ने सरकार पर निशाना साधा

सिब्बल ने तुकबंदी वाली पंक्तियों का इस्तेमाल कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार के नौ साल में मीडिया 'गोदी' है और भारत 'मोदी' है। डर और धोखा है, सुधार की कोई जरूरत नहीं है। राजनीति बंट गई है, 'अच्छे दिन' घट गए हैं। विपक्ष जमींदोज है, प्रमुख नेता परेशान हैं। संस्थानों पर कब्जा है, समाज में फूट है।" 

सिब्बल ने पिछले साल छोड़ी थी कांग्रेस

सिब्बल ने कहा, "चलिए हम अब 2024 में परिवर्तन की दुआ करें।" संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के सहयोग से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा में निर्वाचित हुए थे। 

गौरतलब है कि भाजपा ने केंद्र में राजग सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का 'सर्वांगीण और समावेशी विकास' हुआ है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला