लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी पर कहा, "हिम्मत है तो इस लेटर पर विधायक राजेंद्र पाल गौतम का साइन करवा के भेजो"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 28, 2022 17:40 IST

दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व में अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रह चुके कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम केजरीवाल द्वारा लक्ष्मी-गणेश के मुद्दे पर लिखे पत्र का हवाला देते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा लिखे लेटर का हवाला देते हुए उन्हें ही घेरा है 130 करोड़ लोगों की क्या बात करते हैं, हिम्मत है तो एमएलए राजेंद्र पाल गौतम का साइन लेकर दिखा दीजिएकेजरीवाल ने लक्ष्मी-गणेश के मुद्दे पर 130 करोड़ लोगों का हवाला देते हुए पीएम को लिखी है चिट्ठी

दिल्ली: भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की मांग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गले की फांस बनता जा रहा है। इस मुद्दे पर सीएम केजरीवाल के खिलाफ सबसे ज्यादा आक्रामक दिल्ली की प्रदेश भारतीय जनता पार्टी है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व में अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रह चुके कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम केजरीवाल द्वारा लिखे पत्र का हवाला देते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है।

बेहद कड़े शब्दों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर घेरते हुए कपिल मिश्रा ने उनके ट्वीट के हवाला देते हुए कैप्शन में लिखा है, "130 करोड़ की बात करने की औक़ात नहीं है आपकी, अगर हिम्मत है तो इस लेटर पर अपने विधायक राजेंद्र पाल गौतम का साइन करवा के भेजो, हैं हिम्मत ?"

दरअसल कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस कारण से उल्लेख किया है क्योंकि बीते दिनों एक बौद्ध सम्मेलन में भाग लेने के कारण राजेंद्र पाल गौतम को पद से इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि कथिततौर से उस बौद्धसभा में हिंदू देवाताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उसके बाद दिल्ली सूबे की सियासत कुछ इस कदर गरम हो गई थी कि अंततः अरविंद केजरावील ने अन्य कारणों का हवाला देते हुए मंत्री राजेंद्र पाल गौतम से इस्तीफा ले लिया था।

दिल्ली भाजपा ने इस मामले में हमलावर रुख अख्तियार करते हुए आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता हिंदू विरोधी हैं और वह अक्सर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहते हैं। इतना ही नहीं राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे पर भी भाजपा ने केजरीवाल को घेरते हुए आरोप लगाया कि वो गुजरात चुनाव के कारण भय में हैं और हिंदू वोटरों के बिदकने कै भय से गौतम को अपनी कैबिनेट से बाहर किये हैं।  

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप