लाइव न्यूज़ :

कपिल मिश्रा और सौरभ भारद्वाज में ट्विटर पर 'तू-तू मैं-मैं', ताहिर हुसैन के नार्को टेस्ट को लेकर मचा बवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2020 13:58 IST

दिल्ली हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा पर भड़काऊ बयान देकर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को 5 मार्च को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट के सामने से गिरफ्तार किया था।बीजेपी नेता कपिल मिश्रा पर दिल्ली हिंसा में हेट स्पीच देकर दंगा को भड़काने का आरोप है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा के बीच ट्विटर वार छिड़ गया है। दोनों नेताओं के बीच 'तू-तू मैं-मैं' दिल्ली हिंसा के पीछे कौन, इसको लेकर नार्को टेस्ट करवाने को लेकर हुई। सारा विवाद उस वक्त से शुरू हुआ जब दिल्ली हिंसा को भड़काने और आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन ने गिरफ्तारी के दौरान नार्को टेस्ट कराने की बात कही। ताहिर हुसैन का दावा है कि वह निर्दोष हैं और देश के सामने लाइव नार्को टेस्ट करवाने को तैयार हैं। गिरफ्तारी से पहले ताहिर हुसैन ने कपिल मिश्रा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। 

पढ़ें सौरभ भारद्वाज और कपिल मिश्रा का ट्विटर वार

सौरभ भारद्वाज ने ताहिर हुसैन के नार्को टेस्ट वाली बात को सुनकर ट्वीट किया, ''कपिल मिश्रा छोड़ो इधर उधर की बात, इसको लाओ, उसको लाओ! मैं जीता हुआ, तुम हारे हुए विधायकमैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं, अगर है दम, तो बोल। मैं और तुम, देश की सारी मीडिया के सामने, हो जाए नार्को टेस्ट...मुझे पता है तुम डर जाओगे, बहाना ढूंढोगे...हां या ना में जवाब देना...है  दम?'' सौरभ भारद्वाज ने इस ट्वीट में कपिल मिश्रा को टैग किया था। 

जिसके बाद कपिल मिश्रा ने सौरभ भारद्वाज को जवाब देते हुए ट्वीट किया, ''इतना अहंकार, हां मैं हार कर भी सड़कें खुलवाने के लिए खड़ा था, AAP जीत कर भी दंगाइयों के पीछे छुपे थे। दोबारा सुनो... केजरीवाल, संजय सिंह और अमानतुल्ला तीनों का एक साथ नार्को करवा लो, वो डरकर ना भागे तो मैं भी तैयार हूं। तुम्हारे नार्को की जरूरत नहीं तुम्हें वहां कोई नहीं पूछता।''

इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने एक और ट्वीट किया। सौरभ भारद्वाज ने लिखा, ''दंगा भड़काने का आरोप कपिल मिश्रा और ताहिर पर है। दोनों का टेस्ट करवाओ। मीडिया के सामने करवाओ पहले इसको लाओ, पहले उसको लाओ। ये सब बहाने हैं। तुम हारे हुए एक बार के विधायक, जिसकी विधायकी मैंने छीनी। मैं तीन बार का विधायक। ताहिर छोड़,  मेरे साथ करवाओ नार्को टेस्टबहाना मत बना। है दम?''

कपिल मिश्रा ने इस ट्वीट का भी वही रिप्लाई किया, जो पहले जवाब दिया था। 

आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को 5 मार्च को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने कोर्ट के सामने से गिरफ्तार किया था। ताहिर हुसैन की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। ताहिर पर अंकित शर्मा के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। 

टॅग्स :कपिल मिश्रदिल्ली हिंसाआम आदमी पार्टीताहिर हुसैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर