लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: कानपुर और रामपुर में हिंसा, सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी अरेस्ट, पुलिस पर पथराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 18:20 IST

कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने बताया कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और पूर्व विधायक एवं सपा नेता कमलेश दिवाकर को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेताओं की गाड़ियों को भी सीज कर दिया गया है। प्रकाश ने बताया कि भीड़ सड़कों पर है।इस बीच हिंसा में जिन दो लोगों की कल मौत हुई थी, उनके शव अभी दफन नहीं किये गये हैं।

नागरिकता कानून के खिलाफ शहर के कई इलाकों में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। परेड यतीमखाना इलाके में हिंसा पर उतारू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

परेड यतीमखाना इलाके में एकत्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है। कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने बताया कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और पूर्व विधायक एवं सपा नेता कमलेश दिवाकर को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों नेताओं की गाड़ियों को भी सीज कर दिया गया है। प्रकाश ने बताया कि भीड़ सड़कों पर है। बाबूपुरवा, नयी सड़क, मूलगंज, दलेलपुरवा, हलीम कालेज और अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में लोग सडकों और गलियों में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि भीड़ को समझाने के लिए शहर काजी की मदद ली जा रही है। इस बीच हिंसा में जिन दो लोगों की कल मौत हुई थी, उनके शव अभी दफन नहीं किये गये हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को पुलिस निगरानी में ही दफनाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है या जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए वे तभी सड़कों से वापस जाएंगे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनकानपुररामपुरसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो