लाइव न्यूज़ :

कानपुर के कमिश्नर असीम अरुण का वीआरएस स्वीकार, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2022 20:53 IST

कानपुर सीपी असीम अरुण ने अपने फेसबुक पेज पर शनिवार शाम एक नोट पोस्ट किया। जिसमें लिखा है कि उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। वे राष्ट्र और समाज की एक नए रूप में सेवा करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसीम अरुण जल्द ले सकते हैं भाजपा की सदस्यताभाजपा की टिकट से कन्नौज सदर से लड़ सकते हैं चुनाव

कानपुर: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बीच कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण वीआरएस (ऐच्छिक सेवानिवृति) लेने का ऐलान किया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव लड़ सकते हैं। 

हालांकि इस बारे में उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें वे इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं। कानपुर सीपी असीम अरुण ने अपने फेसबुक पेज पर शनिवार शाम एक नोट पोस्ट किया। जिसमें लिखा है कि उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। वे राष्ट्र और समाज की एक नए रूप में सेवा करना चाहते हैं।

उन्होंने लिखा, ' मैं बहुत गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे बीजेपी की सदस्यता के योग्य समझा। मैं प्रयास करूंगा कि पुलिस बलों के संगठन के अनुभव और सिस्टम विकसित करने के कौशल से पार्टी को अपनी सेवाएं दूं। पार्टी में विविध अनुभव के व्यक्तियों को शामिल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को सार्थक बनाऊं।'

बताया जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे और बीजेपी उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। असीम अरुण बीजेपी के टिकट पर कन्नौज सदर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कानपुर शहर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए आसिम अरुण मूल रूप से कानपुर संभाग के कन्नौज जिले के रहने वाले हैं।

वे 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ था। उनके पिता श्री राम अरुण की गिनती भी प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस में होती थी। उन्होंने राज्य के डीजीपी का पद भी संभाला। आसिम की मां शशि अरुण जानी-मानी लेखिका हैं। 

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया