लाइव न्यूज़ :

Kangna Ranaut Slap Video: थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत की आई प्रतिक्रिया, कहा- "पंजाब में आतंक और हिंसा...."

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2024 19:21 IST

वीडियो में कंगना घटना का जिक्र करते हुए कहती हैं, मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रही हैं। मीडिया और मेरे शुभचिंतकों के भी। मैं सुरक्षित हूं। उन्होंने बताया कि आज चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देथप्पड़ मारे जाने की घटना पर भाजपा की नई नवेली सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दीउन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर घटना के बारे में बतायाचार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी सीट से चुनाव जीता है

Kangna Ranaut Slap Video: पंजाब के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ महिला कॉन्स्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर भाजपा की नई नवेली सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर घटना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने वीडियो में कैप्शन देते हुए लिखा, "पंजाब में आतंक और हिंसा में चौंकाने वाली वृद्धि...।"

वीडियो में कंगना घटना का जिक्र करते हुए कहती हैं, मुझे बहुत ज्यादा फोन कॉल्स आ रही हैं। मीडिया और मेरे शुभचिंतकों के भी। मैं सुरक्षित हूं। उन्होंने बताया कि आज चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ। कंगना ने आगे कहा, जब मैं सिक्योरिटी चैक के बाद निकली तो दूसरे केबिन में जो महिला कॉन्स्टेबल थी उसने मेरे चेहरे पर मारा और गालियां देने लगी। 

अभिनेत्री ने आगे कहा, जब मैंने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह किसान आंदोलन का समर्थन करती है। मैं सुरक्षित हूं। लेकिन पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है आप उसे कैसे हैंडल करोगे। गौरतलब है कि किसान संबंधी कानूनों (जो कि अब वापस हो चुके हैं) के विरोध में हो रहे किसान प्रोटेस्ट के दौरान कंगना रनौत ने एक बयान दिया था, जिस को लेकर महिला कांस्टेबल नाराज थी। 

चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रनौत ने हिमाचल की मंडी सीट से चुनाव जीता है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा, "इस प्यार और विश्वास के लिए मंडी के सभी लोगों का दिल से आभार... यह जीत आप सभी की है, यह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा में आपके विश्वास की जीत है, यह सनातन की जीत है और मंडी के सम्मान की जीत है।"

रनौत ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "मंडी की संसद।" रनौत की हालिया चुनावी जीत ने राजनीति में उनकी शुरुआत की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74,755 मतों के महत्वपूर्ण अंतर से मंडी सीट जीती। मंडी लोकसभा सीट के लिए दस उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें 1,377,173 पंजीकृत मतदाता हैं। मतदान 73.15% रहा। इस जीत ने भाजपा और उनके समर्थकों के बीच उनकी स्थिति मजबूत की है।

टॅग्स :कंगना रनौतचंडीगढ़CISF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव