लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस की मौसी ने भांजी की जीत पर जताई खुशी

By भाषा | Updated: November 8, 2020 13:16 IST

Open in App

चेन्नई, आठ नवंबर अमेरिका में उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस की तमिलनाडु के चेन्नई में रहने वाली मौसी डॉ. सरला गोपालन ने कहा कि वह अपनी भांजी की जीत से गदगद हैं और अब उन्हें उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

वरिष्ठ चिकित्सक गोपालन ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह शनिवार को हैरिस से बात नहीं कर पाईं, क्योंकि वह पूरा दिन जीत की घोषणा के इतंजार में थीं।

यहां स्वैच्छिक स्वास्थ्य सेवा में वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, "आप क्या सोचते हैं कि मुझे उनकी जीत को लेकर कैसा महसूस करना चाहिए, मैं बहुत खुश हूं।"

उन्होंने कहा, " मैंने देर रात तक (जीत की) घोषणा का इंतजार किया... मैं थक गई थी तो रात में सोने चली गई। "

उनसे पूछा गया कि क्या वह अमेरिका में अपनी भांजी के शपथ-ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगी तो उन्होंने कहा, "उम्मीद तो है। "

उनसे पूछा गया कि क्या वह बेसंत नगर में स्थित वरसिद्धि विनयगर मंदिर गईं थी और हैरिस के लिए प्रार्थना की थी, तो डॉ गोपालन ने कहा, "आमतौर पर जब भी मैं वरसिद्धि विनयगर मंदिर जाती हूं तो नारियल फोड़ती हूं।"

उन्होंने कहा, " लेकिन इस बार मैं कोविड-19 की वजह से मंदिर नहीं जा सकी।"

उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं हमेशा हैरिस के साथ हैं।

कुछ साल पहले हैरिस के आग्रह पर डॉ गोपालन ने वरसिद्धी विनयगर मंदिर में 108 नारियल फोड़े थे।

वहीं दिल्ली में हैरिस के मामा गोपालन बालचंद्रन ने शनिवार को बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही अपनी भांजी से कहा था कि वह जीतने जा रही हैं और अमेरिका की अगली उपराष्ट्रपति बनेंगी।

बालचंद्रन ने हैरिस को योद्धा करार देते हुए कहा कि वह बेहद ''खुश और गर्व'' महसूस कर रहे हैं।

मतगणना को लेकर चिंता के सवाल पर बालचंद्रन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हम बाइडेन-हैरिस को जीतते चाहते थे। मैंने कल (शुक्रवार को) ही कमला से कहा था कि वह जीतने जा रही हैं।''

हैरिस के माता-पिता प्रवासी हैं। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के अश्वेत व्यक्ति थे जबकि उनकी मां श्यामला गोपालन चेन्नई से थी। वह कैंसर पर शोध कर रही थीं और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं।

भारतीय मूल की 56 वर्षीय हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी। वह देश की पहली भारतीय मूल की, पहली अश्वेत और पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला उपराष्ट्रपति होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह