लाइव न्यूज़ :

कमल हासन एमएनएम के स्थाई अध्यक्ष होंगे: पार्टी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:18 IST

Open in App

चेन्नई, 11 फरवरी कमल हासन की अगुवाई वाली मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने बृहस्पतिवार को अपने प्रमुख को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और घोषणा की कि वह उसके "स्थायी अध्यक्ष" होंगे।

यहां आयोजित पार्टी के आम सम्मेलन में कहा गया कि हासन ने अपनी प्रतिभा, पेशा, धन और प्रसिद्धि का इस्तेमाल तमिल लोगों के कल्याण के लिए किया है।

बैठक में पारित किए गए एक प्रस्ताव में कहा गया है, "जीसी सदस्यों के आग्रह पर कमल हासन आज से एमएनएम के स्थायी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।"

इसके अलावा, पार्टी ने सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी से संबंधित किसी भी मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया।

पार्टी ने कहा कि इसमें चुनावी गठबंधन, चुनाव की रणनीति बनाने और उम्मीदवारों के चयन समेत अन्य सभी मामले शामिल हैं, जिन पर वह निर्णय ले सकते हैं।

बैठक में कई अन्य प्रस्तावों को भी पारित किया गया, जिसमें केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तमिल लोगों पर "हिंदी और संस्कृत" थोपने के किसी भी प्रयास का विरोध करना शामिल है।

एमएनएम ने कहा कि वह इस तरह के किसी भी कदम का विरोध करेगा।

अगले दो महीनों में राज्य विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। पार्टी ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए धन और उपहार के वितरण पर रोक लगाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'