लाइव न्यूज़ :

कमल हासन को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का भेजा गया न्यौता

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2019 15:23 IST

कमल हासन को निमंत्रण दिया जाना इसलिए दिलचस्प है कि चुनाव के दौरान वह नाथूराम गोडसे से जुड़ा एक बयान देकर विवादों में आये थे।

Open in App

दिगग्ज अभिनेता और मक्कल नीधि मियाम पार्टी के प्रेसिडेंट कमल हासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए न्यौता भेजा गया है। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे।

कमल हासन को निमंत्रण दिया जाना इसलिए दिलचस्प है कि चुनाव के दौरान वह नाथूराम गोडसे से जुड़ा एक बयान देकर विवादों में आये थे।

कमल हासन ने कहा था, 'आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था।' इस बयान के बाद कमल हासन विवादों में आ गये थे और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। कमल हासन के इस बयान के बाद बीजेपी की भोपाल से उम्मीदवार साध्वा प्रज्ञा का भी बयान आया था जिसमें उन्हें नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। 

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने तत्काल माफी मांग ली। प्रज्ञा के बयान के बाद बीजेपी ने भी इस बयान से किनारा कर लिया था।

टॅग्स :कमल हासननरेंद्र मोदीनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos