लाइव न्यूज़ :

'जब आधा हिंदुस्तान भूखा...नया संसद भवन क्यों?', कमल हासन ने पीएम मोदी पर उठाए ये सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2020 16:38 IST

एक्टर और मक्कल नीधि माईम के नेता कमल हासन ने नए संसद भवन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि जब देश मुश्किलों से गुजर रहा है तो ऐसे समय में इतनी बड़ी वित्तीय इच्छापूर्ति की क्या जरूरत थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर और मक्कल नीधि माईम के नेता कमल हासन ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं।हासन ने प्रधानमंत्री पर नए संसद भवन के शिलान्यास को लेकर निशाना साधा।

चेन्नई: देश में बनने जा रहे नए संसद को लेकर एक्टर और मक्कल नीधि माईम के नेता कमल हासन ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। हासन ने प्रधानमंत्री पर नए संसद भवन के शिलान्यास को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब देश मुश्किलों से गुजर रहा है तो ऐसे समय में इतनी बड़ी वित्तीय इच्छापूर्ति की क्या जरूरत थी। 

हासन ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'कोरोनावायरस के कारण जब देश की आधी आबादी भूखी है, लोग अजीविका खो रहे हैं, 1000 करोड़ रुपये की नई संसद क्यों?  जब ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण किया गया तो हजारों लोग मारे गए। लेकिन शासकों ने दावा किया कि लोगों की रक्षा करना आवश्यक था। संसद पर हजारों करोड़ का खर्च किया जा रहा है, जबकि भारत के आधे हिस्से में कोरोना के कारण आजीविका का नुकसान हुआ है?  किसकी रक्षा के लिए आप 1,000 करोड़ रुपये की संसद का निर्माण कर रहे हैं? मेरे माननीय निर्वाचित प्रधानमंत्री जवाब दें।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी।  संसद का यह नया भवन 20,000 करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है, जिसमें राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले 13.4 किमी लंबे राजपथ पर पड़ने वाले सरकारी भवनों के पुनर्निमाण या फिर पुनर्उद्धार किया जाना है। 

मालूम हो कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रही यह चार मंजिला इमारत बिल्डिंग 64,500 वर्ग मीटर में फैली होगी और इसे बनाने में कुल 971 करोड़ का खर्च आएगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कि इसका निर्माण कार्य अगस्त, 2022 यानी देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक पूरा कर लिया जाएगा।

टॅग्स :कमल हासनतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए